एक्सप्लोरर

Coronavirus: 13 राज्यों में है देश के 83 फीसदी एक्टिव केस, जानें पिछले 24 घंटों में कहां हुईं सबसे ज्यादा मौतें 

देश में पिछले 24 घंटो में 3 लाख 56 हज़ार 82 लोग ठीक हुए हैं. इसके साथ ही भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 2 करोड़ 29 लाख 92 हज़ार 517 हो गई है, जिसमें से 2 लाख 49 हज़ार 992 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है.

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों के मुकाबले भारत में कोरोना की रफ्तार कुछ कम हुई है. पिछले 24 घंटो में 3 लाख 29 हज़ार 942 नए मामले सामने आए हैं और 3,876 लोगों की मौत हुई है. कोरोना के ये मामले पिछले दिनों के मुकाबले कम सामने आए हैं. लेकिन एक्टिव केस की बात करें तो भारत के कुल एक्टिव केस में 83% एक्टिव केस 13 राज्यों में हैं. वहीं 10 जिलों में 24% एक्टिव केस हैं. 

देश में पिछले 24 घंटो में 3 लाख 56 हज़ार 82 लोग ठीक हुए हैं. इसके साथ ही भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 2 करोड़ 29 लाख 92 हज़ार 517 हो गई है, जिसमें से 2 लाख 49 हज़ार 992 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है. इस संक्रमण से अब तक 1 करोड़ 90 लाख 27 हज़ार 304 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. वहीं अब देश में एक्टिव केस यानी वो मरीज जिनका इलाज चल रहा है, उनकी संख्या 37 लाख 15 हज़ार 221 हो गई है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इन एक्टिव केस में 83 फीसदी एक्टिव केस 13 राज्यों में हैं. ये राज्य हैं महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश और बिहार. सबसे ज्यादा एक्टिव मामले महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 5 लाख 93 हज़ार 150 एक्टिव केस हैं. इसके बाद कर्नाटक में 5,71,026, केरल में 4,20,076, उत्तर प्रदेश में 2,25,271, राजस्थान में 2,03,017, आंध्र प्रदेश में 1,89,367, तमिलनाडु में 1,52,389, गुजरात में 1,36,158, पश्चिम बंगाल में 1,26,663 , छत्तीसगढ़ में 1,25,104, हरियाणा 1,13,232, मध्य प्रदेश में 1,11,223 और बिहार में 1,05,104 एक्टिव केस हैं. 

वहीं दस ऐसे जिले हैं, जहां इन एक्टिव केस का 24% है. ये जिले हैं - बेंगलुरु अर्बन, पुणे, दिल्ली, एर्नाकुलम, नागपुर, अहमदाबाद, थ्रीसुर, जयपुर, कोज़हीकोड और मुंबई.

वहीं, पिछले 24 घंटों की बात करें तो 70% नए मामले 10 राज्यों से सामने आए हैं. सबसे ज्यादा मामले कर्नाटक से रिपोर्ट हुए है. कर्नाटक में पिछले 24 घण्टों में 39,905 नए मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में 37,236, तमिलनाडु में 28,978, केरल में 27,487, उत्तर प्रदेश में 21,277, पश्चिम बंगाल में 19,445, राजस्थान में 16,487, आंध्र प्रदेश में 14,986, हरियाणा में 12,718 और दिल्ली में 12,651 नए मामले सामने आए हैं. 

इसी तरह पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से हुई मौतों में 73% सिर्फ 10 राज्यों से रिपोर्ट हुई हैं. कर्नाटक में 596, महाराष्ट्र में 549, दिल्ली में 319, उत्तर प्रदेश में 278, तमिलनाडु में 232, पंजाब में 198, छत्तीसगढ़ में 172, उत्तराखण्ड में 168, हरियाणा में 161 और राजस्थान में 160 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई हैं. 

भारत में कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 82.75% है, जबकि मृत्यु दर 1.09% है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘संवैधानिक आजादी का उल्लंघन’, बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम को अनिवार्य बनाने पर बोला पर्सनल लॉ बोर्ड
‘संवैधानिक आजादी का उल्लंघन’, बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम को अनिवार्य बनाने पर बोला AIMPLB
'पीएम मोदी Gen Z से ज्यादा Gen Z और मिलेनियल से हैं ज्यादा मिलेनियल', नेपाल के सत्ताधारी दल के चीफ से बोले BJP प्रेसिडेंट
'पीएम मोदी Gen Z से ज्यादा Gen Z और मिलेनियल से हैं ज्यादा मिलेनियल', नेपाल के सत्ताधारी दल के चीफ से बोले BJP प्रेसिडेंट
EU-पाक के ज्वाइंट स्टेटमेंट को भारत ने किया खारिज, कहा- J&K और लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा
EU-पाक के ज्वाइंट स्टेटमेंट को भारत ने किया खारिज, कहा- J&K और लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा
India @ 2047 Conclave: रूढ़ियों को तोड़ समंदर और खदानों पर राज! नेहल और कार्तिका सुनाएंगी की कामयाबी की दास्तां
रूढ़ियों को तोड़ समंदर और खदानों पर राज! नेहल और कार्तिका सुनाएंगी की कामयाबी की दास्तां

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच! पीड़िताओं की गवाहियों से कांप उठेगी रूह
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच से कांप उठेगी रूह!
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget