एक्सप्लोरर

तेजी से फैलता है कोरोना का Lambda variant, 30 देशों में सामने आ चुके हैं केस, जानें इसके बारे में सबकुछ  

कोरोना का Lambda variant एक नया खतरा बनकर उभर रहा है. यह अबतक ब्रिटेन सहित 30 देशों में फैल चुका है. यह वेरिएंट सबसे पहले पिछले साल दिसंबर में पेरू में सामने आया था.

कोरोना वायरस का लैम्ब्डा वेरिएंट (lambda variant) एक नया खतरा बनकर उभर रहा है. मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यह अबतक ब्रिटेन सहित  30 देशों में फैल चुका है. यूके में अब तक इसके छह मामलों की पहचान की गई है और इन सभी ने विदेश यात्रा की है. यह वेरिएंट सबसे पहले पेरू में सामने आया था.

इस वेरिएंट को 14 जून को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने "वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट" के रूप में बताया था. डब्ल्यूएचओ  के अनुसार, Sars-CoV-2 वायरस समय के साथ बदल गया है. परिवर्तन से वायरस के गुणों को भी बदलाव होता है. जैसे वायरस का प्रसार, संबंधित बीमारी की गंभीरता, टीकों और दवाओं का असर. डब्ल्यूएचओ ने Sars-CoV-2 के विकास की निगरानी और आकलन करने के लिए दुनिया भर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का एक नेटवर्क बनाया है. ये देशों को वायरस में होने वाले परिवर्तनों के बारे में सूचित करता है ताकि इसके प्रसार को रोकने के जल्द कदम उठाए जा सकें.

लैम्ब्डा वेरिएंट सबसे पहले पेरू में मिला
इस स्ट्रेन की पहचान पेरू में पिछले साल दिसंबर में हुई थी. लैम्ब्डा दक्षिण अमेरिकी पेरू में डोमिनेट वेरिएंट है और संक्रमण के 81 प्रतिशत नए केस इसी वेरिएंट   पाए गए हैं.इस वेरिएंट को ज्यादा संक्रामक और एंटीबॉडी के प्रतिरोधी माना जा रहा  है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि इस तथ्य को मजबूती से एस्टैब्लिश करने के लिए अधिक डेटा की आवश्यकता है.

इस वैरिएंट पर चीनी वैक्सीन बेअसर होने का दावा
इस वेरिएंट पर वैक्सीन के असर को लेकर पेरू में एक स्टडी में का दावा है कि यह वेरिएंट चीन की वैक्सीन  कोरोनावैक द्वारा जनरेट एंटीबॉडी से आसानी से बचने में सक्षम है. हालांकि स्टडी की अभी समीक्षा की जानी बाकी है।

 यह अकेला ही वेरिएंट नहीं है वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट 
हालांकि वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के रूप में नामित होना वाला यह यह अकेला वेरिएंट नहीं हैं. डब्ल्यूएचओ  की वेबसाइट ने Eta (B.1.525), Iota (B.1.526) और Kappa (B.1.617.1) को भी वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के रूप में लिस्टेड किया था. इस वेरिएंट के दक्षिण अमेरिका में उभरने और 30 देशों में फैलने के बावजूद यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा इसे वेरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट घोषित नहीं किया गया है.
 

 यह भी पढ़ें-
Modi Cabinet Expansion: जानिए- मोदी कैबिनेट में यूपी से किन चेहरों को मिल सकती है जगह 

Coronavirus Today: कम होते-होते फिर बढ़े कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटों में 43733 नए केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'
कौन हैं ज्ञानेश कुमार जिनके खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन, CJP क्यों कर रही इस्तीफे की मांग
कौन हैं ज्ञानेश कुमार जिनके खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन, CJP क्यों कर रही इस्तीफे की मांग
Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget