एक्सप्लोरर

कोरोना से हालात बेकाबू: पीएम मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक आज, वैक्सीनेशन पर भी होगी चर्चा

दो दिन पहले ही पीएम मोदी ने कोरोना रिव्यू मीटिंग की थी, जिसमें पीएम मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि कोरोना रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं.पीएम मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वैक्सीनेशन पर भी चर्चा करेंगे. महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, केरल, गुजरात, दिल्ली समेत कई राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं.

Coronavirus India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे. देश में कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू हो गई है और नई लहर सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है.  देश में पहली बार 24 घंटे के भीतर एक लाख से अधिक कोरोना वायरस के केस दर्ज किए गए हैं. बैठक आज शाम 6.30 बजे होगी.

पीएम मोदी ने दो दिन पहले भी की थी कोरोना रिव्यू मीटिंग

पीएम मोदी कोरोना की मौजूदा स्थिति पर सभी राज्यों के सीएम और उच्च अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा करेंगे. दो दिन पहले ही पीएम मोदी ने कोरोना रिव्यू मीटिंग की थी, जिसमें पीएम मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि कोरोना रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं.

इसके अलावा पीएम मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वैक्सीनेशन पर भी चर्चा करेंगे. हाल ही में शुक्रवार को कैबिनेट सचिव, राजीव गौबा के साथ हुई बैठक में, 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को उनके बढ़ते दैनिक मामले और रोजाना हो रही मौतों के कारण महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और हरियाणा को गंभीर चिंता वाले राज्य के रूप में वर्गीकृत किया गया.

दिल्ली के एम्स में रूटीन वॉक इन ओपीडी आज से बंद

वहीं, राजधानी दिल्ली के एम्स में आज से चार हफ्तों के लिए रूटीन वॉक इन ओपीडी बंद की जा रही हैं. हालांकि ऑनलाइन या पुराने अपॉइंटमेंट वाले मरीज ओपीडी में दिखा सकेंगे. ये फैसला बढ़ते कोरोना के मामलों और ओपीडी में बढ़ते मरीजों के कारण लिया गया है. अब हर दिन अधिकतम 50 मरीज दिखा सकेंगे. पिछले साल भी कोरोना केस बढ़ने पर एम्स प्रशासन ये फैसला लिया था और ओपीडी सर्विस कई दिनों तक बंद थी.

बता दें कि भारत में कोरोना से हालात हर दिन गंभीर होते जा रहे हैं. खासकर कुछ राज्यों में जहां हर दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटो में सामने आए मामलों में 81% और 24 घंटो में कोरोना से हुई मौतों में से 84% आठ राज्यों में हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में 12 ऐसे राज्य हैं, जहां कोरोना के मामले तेज़ी बढ़ रहे हैं और संक्रमण से लोगों की जान जा रही है. ये राज्य महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल हैं.

यह भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: लखनऊ में आज से लगेगा नाइट कर्फ्यू, पूरे यूपी को लेकर सीएम योगी ने दिए ये अहम निर्देश

Corona Symptoms: कोरोना की दूसरी लहर में इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, रोज आ रहे लाखों संक्रमित केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget