एक्सप्लोरर

Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए 38 हजार नए केस, 92 फीसदी से ज्यादा मरीज हुए ठीक

देश में अब कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या एक लाख 27 हजार 59 हो गई है. देश में फिलहाल पांच लाख 5 हजार 562 लोगों का इलाज चल रहा है.

भारत में कोविड-19 के 38074 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 85,91,731  हो गए. इनमें से 79 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.64 प्रतिशत हो गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकंड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 448 और लोगों की मौत हो गई. देश में संक्रमण के कारण अब तक 1,27,059 लोगों की मौत हो चुकी है.

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 79,59,406 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.64 प्रतिशत हो गई है. देश में कोविड-19 से मृत्यु दर कम होकर 1.47 प्रतिशत रह गई है. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या लगातार नौवें दिन छह लाख से नीचे बनी हुई है. आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 5,05,265  लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.88 प्रतिशत है.

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी. वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मौत के 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं.

दुनियाभर में 70% मरीज ठीक हुए

कोरोना महामारी का प्रकोप दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है. कोरोना मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है. दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या सवा पांच करोड़ के करीब पहुंच गई है. इनमें से 12 लाख 68 हजार मरीजों की जान जा चुकी है. पिछले 24 घंटे में 4.82 लाख कोरोना मामले सामने आए. इस खतरनाक बीमारी से बीते दिन 6,770 लोगों की मौत हो गई. बीते दिन सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में आए. इसके बाद भारत, इटली, रूस, पोलांड, ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 5 करोड़ 12 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, तो वहीं 70 फीसदी यानी कि 3 करोड़ 60 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं. पूरी दुनिया में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 39 लाख हो गई है यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें-

दुनिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राहत की खबर, फाइजर वैक्सीन के कोरोना ट्रायल में 90 फीसदी कारगर होने का दावा इजराइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर कोविड परीक्षण लैब तैयार, 4 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget