एक्सप्लोरर

दुनिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राहत की खबर, फाइजर वैक्सीन के कोरोना ट्रायल में 90 फीसदी कारगर होने का दावा

फार्मास्युटिकल कंपनी फाइजर और जर्मन बायोटेक फर्म बायोएनटेक ने सोमवार को कहा कि उनकी वैक्सीन ताजा क्लीनिकल ट्रायल में 90 प्रतिशत कारगर पाई गई है. फाइजर के अध्यक्ष और सीईओ अल्बर्ट बोउर्ला ने इसे विज्ञान और मानवता के लिए एक महान दिन बताया है.

न्यूयॉर्कः कोरोना महामारी से लड़ने के लिए एक प्रभावी वैक्सीन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका स्थित फार्मास्युटिकल प्रमुख फाइजर और जर्मन बायोटेक फर्म बायोएनटेक ने सोमवार को कहा कि उनकी वैक्सीन ताजा क्लीनिकल ट्रायल में 90 प्रतिशत कारगर पाई गई है.

कोरोनावायरस वैक्सीन बनाने में जुटी फाइजर और बायोएनटेक ने जानकारी देते हुए बताया कि फेज-3 के ट्रायल में कोरोना वैक्सीन 90 फीसदी प्रभावी है. कोरोना महामारी से प्रभावित दुनिया के लिए यह बहुत बड़ी राहत की खबर है. फाइजर के अध्यक्ष और सीईओ अल्बर्ट बोउर्ला ने इसे विज्ञान और मानवता के लिए एक महान दिन कहा है.रविवार को चरण-3 क्लीनिकल स्टडी एक बाहरी स्वतंत्र डेटा निगरानी समिति (डीएमसी) की ओर से की गई थी.

मरीजों को राहत मिलने का दावा कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, निष्कर्षों से पता चला है कि पहली बार डोज दिए जाने के 28 दिनों बाद और दूसरे बार दो खुराक दिए जाने के सात दिन बाद मरीजों को राहत मिली है.

कंपनी ने कहा कि विश्लेषण में पता चला कि जिन वॉलिंटयर्स पर इसका परीक्षण किया गया, उनमें यह वैक्सीन बीमारी को रोकने में 90 प्रतिशत से ज्यादा कामयाब रही है. अभी अध्ययन जारी है, इसलिए अंतिम वैक्सीन प्रभावकारिता का प्रतिशत भिन्न हो सकता है.

डेटा पर दुनियाभर के नियामक अधिकारियों के साथ होगी चर्चा डीएमसी ने किसी भी गंभीर सुरक्षा चिंताओं की सूचना नहीं दी है और सिफारिश की है कि अध्ययन की योजना के अनुसार अतिरिक्त सुरक्षा और प्रभावकारिता डेटा एकत्र करना जारी रखा जाना चाहिए. दोनों कंपनियों ने यह भी कहा है कि डेटा पर दुनियाभर के नियामक अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी.

फाइजर के अध्यक्ष और सीईओ बोउर्ला ने एक बयान मंं कहा, "विज्ञान और मानवता के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. हमारे तीसरे चरण के कोविड-19 वैक्सीन परीक्षण के पहले सेट से कोरोना को रोकने की हमारी वैक्सीन की क्षमता का प्रारंभिक प्रमाण मिलता है."

बोउर्ला ने कहा कि हम उस समय अपने वैक्सीन कार्यक्रम में इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर तक पहुंच रहे हैं, जब संक्रमण दर नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है, अस्पतालों पर क्षमता से अधिक दबाव है और अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौटने के लिए संघर्ष कर रही है. उन्होंने कहा कि यह ऐसे समय में हो रहा है, जब दुनिया को इसकी सख्त जरूरत है.

फाइजर के अध्यक्ष ने कहा कि हम दुनियाभर के लोगों को इस वैश्विक स्वास्थ्य संकट को समाप्त करने में मदद करने के लिए एक बहुत आवश्यक सफलता प्रदान करने के करीब हैं.

यह भी पढ़ें-

अमेरिका की नव निर्वाचित उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा- ‘मैं और बाइडेन हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार’

जो बाइडन की कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सह-अध्यक्ष बने भारतीय-अमेरिकी विवेक मूर्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget