एक्सप्लोरर

वैक्सीन की दोनों डोज़ लेने के बाद आप कोरोना से कितने दिनों तक सुरक्षित रहेंगे? जानिए सभी सवालों के जवाब

वैक्सीन की इन सब खबरों के बीच बड़ा सवाल है कि वैक्सीन से आखिर आपको कितने दिनों तक कोरोना से लड़ने की ताकत मिलती है. यानी आप तय समय पर वैक्सीन के दोनों डोज़ लेने के बाद कितने दिनों तक कोरोना से सुरक्षित रहेंगे. जानिए सभी सवालों के जवाब.

नई दिल्ली: देश में कोरोना के खिलाफ जंग के सबसे बड़े हथियार वैक्सीन का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. यानी देश में रोजाना लाखों लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है. देशभर में अब तक करीब 21.58 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. देश में इस वक्त ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और रूस की स्पुतनिक वी को मंजूरी मिली है.

इन सभी वैक्सीन की दो दो डोज़ लगाई जा रही हैं. केंद्र सरकार ने कोरोना की इन वैक्सीन दो डोज़ के बीच अलग अलग अंतर बताया है. जैसे कोविशील्ड की दो डोज़ के बीच 12-16 हफ्ते का गैप, कोवैक्सीन की दो डोज़ के बीच 4-6 हफ्ते का गैप और स्पुतनिक वी की दो डोज़ में 21 से 90 दिन का अंतर बताया है.

वैक्सीन की इन सब खबरों के बीच बड़ा सवाल है कि वैक्सीन से आखिर आपको कितने दिनों तक कोरोना से लड़ने की ताकत मिलती है. यानी आप तय समय पर वैक्सीन के दोनों डोज़ लेने के बाद कितने दिनों तक कोरोना से सुरक्षित रहेंगे.

वैक्सीन की लेने के बाद इम्युनिटी आने में कितना वक्त लगता है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन की डॉक्टर कैथरीन ओब्रायन के मुताबिक पहली डोज़ लेने के दो हफ्ते बाद से शरीर में इम्युनिटी बननी शुरू होती है. लेकिन दूसरी डोज़ लेने के बाद इम्युनिटी और भी मजबूत होती जाती है.

वैक्सीन से बनी इम्युनिटी कब तक रहती है?

वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी तक यह बात स्पष्ट नहीं है कि वैक्सीन के दोनों डोज़ लेने के बाद बनी इम्युनिटी कब तक रहती है. डॉक्टर कैथरीन के मुतबिक हमें अभी तक नहीं पता है कि वैक्सीन से बनी इम्युनिटी कब तक रहती है, इसके बारे में पूरी जानकारी मिलने में थोड़ा समय लगेगा. उन्होंने कहा, ''हम टीकाकरण करवा चुके लोगों पर नजर रख रहे हैं. हम देख रहे हैं कि इन लोगों में समय के साथ इम्युनिटी रहती है और इससे वे बीमारी से बचे रहते हैं. इसलिए हमें वाकई कुछ समय तक इंतजार करना होगा, जिससे हमें पता चलेगा कि वैक्सीन कब तक प्रभावी रहती है."

जहां तक अभी तक मिली जानकारी की बात है कि फाइजर वैक्सीन की दो डोज़ के बाद वैक्सीन का प्रभाव छह महीने या इससे ज्यादा दिनों तक रहता है. इसी तरह मॉडर्ना वैक्सीन की भी दूसरी डोज़ के बाद एंटी बॉडी छह महीने तक रहती हैं. भारत में जो कोविशील्ड वैक्सीन लग रही है. इससे इम्यून सिस्टम एक साल या इससे ज्यादा दिनों तक रह सकता है. उन्होंने कहा, ''हम कह सकते हैं कि ऑक्सफोर्ड की ChAdOx1 तकनीक जिस भी वैक्सीन में इस्तेमाल की जा रही है, उससे बनी एंटी बॉडी एक साल या इससे ऊपर तक रह सकती है.''

क्या नया वैरिएंट वैक्सीन से बनी इम्युनिटी को कमजोर कर देता है?

भारत समेत दुनियाभर में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वैक्सीन B.1.617.1 और B.1.617.2 दोनों वैरिएंट के खिलाफ कारगर हैं. वैज्ञानिकों की मानें तो वैक्सीन की दो डोज़ के बाद एक बूस्टर डोज़ की भी जरूरत पड़ेगी.

कोवैक्सीन बनाने वाली भारत बायोटेक ने बूस्टर डोज़ के ट्रायल शुरू भी कर दिए हैं. बूस्टर डोज़ ट्रायल में हिस्सा लेने वालों को दूसरी डोज़ लेने के छह महीने बाद दिए गए हैं. इन सभी को वैक्सीन की दूसरी डोज़ पिछले साल सितंबर और अक्टूबर में दी गयी थी.

वहीं न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दो स्टडी में पाया गया है कि वैक्सीन के बाद एक साल तक इम्युनिटी रहती है. इसके एक साल तक रहने की भी संभावना जताई गई है. इसका मतलब है कि कोरोना से ठीक होने वाले और वैक्सीन के दोनों डोज़ लेने वालों को वैक्सीन के बूस्टर डोज़ की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus India: देश में 8 अप्रैल के बाद सबसे कम केस दर्ज, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 27 हजार नए मामले आए

Coronavirus 3rd Wave: क्या बच्चों को कोरोना से सुरक्षित रखेगा फ्लू का टीका? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget