एक्सप्लोरर

Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 4 हजार 213 मामले दर्ज, एक दिन में 97 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटों में 97 लोगों की मौत हुई है.अबतक इस जानलेवा संक्रमण के 67 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.अबतक 2206 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 20 हजार 917 लोग ठीक भी हुए हैं. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है.

नई दिल्ली: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. पिछले 24 घंटों में 97 लोगों की मौत हुई है. वहीं, चार हजार 213 नए मामले सामने आए हैं, जो अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 67 हजार 152 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 2206 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 20 हजार 917 लोग ठीक भी हुए हैं. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है.

किस राज्य में कितनी मौतें हुईं?

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 832, गुजरात में 493, मध्य प्रदेश में 215, राजस्थान में 107, दिल्ली में 73, उत्तर प्रदेश में 74, आंध्र प्रदेश में 45, पश्चिम बंगाल में 185, तमिलनाडु में 47, तेलंगाना में 30,  कर्नाटक में 31, पंजाब में 31,  जम्मू-कश्मीर में 9, हरियाणा में 10, केरल में 4, झारखंड में 3, बिहार में 6, ओडिशा में 3, चंडीगढ़ में 2, हिमाचल प्रदेश में 2, असम में 2, और मेघालय  में एक मौत हुई है.

क्रमांक राज्य का नाम कोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए मौत
1 अंडमान निकोबार 33 33 0
2 आंध्र प्रदेश 1980 925 45
3 अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4 अमस 63 34 2
5 बिहार 696 365 6
6 चंडीगढ़ 169 24 2
7 छत्तीसगढ़ 59 49 0
8 दिल्ली 6923 2069 73
9 गोवा 7 7 0
10 गुजरात 8194 2545 493
11 हरियाणा 703 300 10
12 हिमाचल प्रदेश 55 39 2
13 जम्मू कश्मीर 861 383 9
14 झारखंड 157 78 3
15 कर्नाटक 848 424 31
16 केरल 512 489 4
17 लद्दाख 42 21 0
18 मध्य प्रदेश 3614 1676 215
19 महाराष्ट्र 22171 4199 832
20 मणिपुर 2 2 0
21 मेघालय 13 10 1
22 मिजोरम 1 1 0
23 ओडिसा 377 68 3
24 पुद्दुचेरी 9 6 0
25 पंजाब 1823 166 31
26 राजस्थान 3814 2176 107
27 तमिलनाडु 7204 1959 47
28 तेलंगाना 1196 750 30
29 त्रिपुरा 150 3 0
30 उत्तराखंड 68 46 1
31 उत्तर प्रदेश 3467 1653 74
32 पश्चिम बंगाल 1939 417 85
भारत में कुल मरीजों की संख्या 67152 20917 2206

आज मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक

पीएम मोदी आज दोपहर 3 बजे विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत करेंगे. कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ यह पांचवीं बैठक होगी. आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियो को बोलने का मौका मिलेगा, अब तक कि सबसे लम्बी बैठक होगी. सबसे ज़्यादा मरीज़ों की संख्या वाले राज्यों पर फोकस होगा. लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त होने से कुछ ही दिन पहले यह बैठक होने वाली है. दूसरा चरण तीन मई को समाप्त हुआ था, जबकि पहला चरण 14 अप्रैल को समाप्त हुआ था.

सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ आज बैठक करेंगी सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के सीईओ के साथ समीक्षा बैठक करेंगी, जिसमें कर्ज के उठाव की स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. यह बैठक कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने के प्रयासों का हिस्सा है. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी. इसमें कर्ज लेने वालों तक ब्याज दर में कमी का फायदा पहुंचाने तथा कर्ज की किस्तों के भुगतान के लिए बैंकों की ओर से मोहलत देने की योजना की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी. आरबीआई ने 27 मार्च को अपनी नीतिगत ब्याज दर (रेपो दर) में 0.75 प्रतिशत की बड़ी कटौती की थी. इसके अलावा रिजर्व बैंक ने बैंकों से लॉकडाउन से प्रभावित कर्जदारों किस्त चुकाने में तीन महीने तक किस्तों के भुगतान में राहत देने की भी घोषणा की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget