एक्सप्लोरर

COVID 19: 'खत्म नहीं हुआ है कोरोना'- हाई लेवल मीटिंग में बोले पीएम मोदी, जीनोम सीक्वेंसिंग, टेस्टिंग और मास्क पर कही ये बात

India Corona Updates: कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने हाई लेवल मीटिंग की. इसमें गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

Coronavirus In India: चीन, जापान और अमेरिका सहित कई देशों में कोरोना के ओमिक्रोन के सब वेरिएंट बीएफ.7 केस आ रहे हैं. इसी बीच बुधवार (21 दिसंबर) को भारत में भी बीएफ.7 के चार मामले आए. इसी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार(22 दिसंबर) को हाई लेवल मीटिंग (High Level Meeting) की. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, ''कोविड को लेकर पूरी तैयारी रखिए. राज्यों को ऑक्सीजन सिलेंडर, पीएसए प्लांट, वेंटिलेटर और बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए ऑडिट कराने की सलाह दी.''

मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, आईसीएमआर के अधिकारी, सिविल एविएशन के अधिकारी, नीति आयोग के वीके पॉल और अन्य सभी प्रमुख स्टेकहोल्डर मौजूद रहे. बैठक में पीएम मोदी वर्चुअली शामिल हुए. 

'कोरोना नहीं हुआ खत्म'
पीएम नरेंद्र मोदी ने कोविड को लेकर ढिलाई न बरतने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों और बाकी जगहों पर पर सतर्कता और बढ़ाई जाए. पीएम मोदी ने जीनोम सीक्वेंसिंग और टेस्टिंग बढ़ाने पर फोकस के साथ मजबूत निगरानी की जरूरत पर भी जोर दिया. उन्होंने साथ ही सभी लोग को मास्क पहनने को कहा है. 

केंद्र सरकार ने क्या कहा? 
जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, चीन और अमेरिका में कोविड-19 के मामलों में बढोतरी को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार(22 दिसंबर) को समीक्षा बैठक की थी. इसके बाद उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने की सलाह दी थी. वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन में कोविड की स्थिति पर नजर है. 

उन्होंने एक ट्वीट में कहा था, “कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर आज विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की. कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है. मैंने सभी संबंधित लोगों को सजग रहने और निगरानी बढ़ाने के लिए कहा है. हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.”

केंद्र सरकार ने कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमण को रोकने के लिए विदेश से आने वाले यात्रियों को लेकर खास दिशा-निर्देश दिए हैं. देश भर के हवाईअड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी गई है. 

राज्यों ने भी की तैयारी शुरू

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली, पंजाब सहित कई राज्यों ने भी बैठक की है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार(22 दिसंबर) को राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी आपात बैठक बुलाई है. बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबित देश में एक दिन में कोरोना के 185 नए मामले सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें-संसद में कोविड इफेक्ट: पीएम मोदी, स्पीकर और सांसद... सभी ने पहना मास्क, चीन के मुद्दे पर विपक्ष का वॉकआउट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
CBI ने ED के दो अधिकारियों को दबोचा, क्या है दिलचस्प केस?
CBI ने ED के दो अधिकारियों को दबोचा, क्या है दिलचस्प केस?
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पाक से घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते बंद, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नजर
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पाक से घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते बंद, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नजर

वीडियोज

Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget