एक्सप्लोरर

Coronavirus: गुजरात के स्कूली छात्र बगैर परीक्षाओं के अगली कक्षा में जाएंगे, मुख्यमंत्री ने जारी किया आदेश

गुजरात से पहले उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में आ चुका है आदेश. 10 वीं और 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं करा चुका है बोर्ड.

अहमदाबाद: कोरोना वायरस के कोहराम के चलते देश में कोहराम मचा हुआ है. जहां देश में 513 लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ गए हैं तो 11 लोग अब तक इसके कारण मारे जा चुके हैं. इस वायरस के चलते गुजरात सरकार ने स्कूली छात्रों को बिना परीक्षा के पास कर अगली कक्षा में भेजने का फ़ैसला किया है. गौरलतब है कि गुजरात में कोरोना के 29 मामले सामने आ चुके हैं.

1 से 9 और 11वीं के छात्र बिना परीक्षा होंगे पास

गुजरात सरकार ने सभी स्कूलों को बंद रखने और राज्य बोर्ड की कक्षा एक से नौ तथा 11 वीं के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में भेजने का फैसला किया है क्योंकि इस साल कोरोना वायरस के कारण वार्षिक परीक्षाएं नहीं होंगी. गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस महीने पहले ही 10 वीं और 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं करा चुका है .हालांकि, अन्य कक्षाओं के लिए परीक्षाएं नहीं होंगी क्योंकि सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार के मद्देनजर 15 मार्च से स्कूलों को बंद कर दिया .

गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव अश्विनी कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का फैसला किया है . कुमार ने गांधीनगर में मीडिया को बताया कि‘‘ चूंकि स्कूलों को बंद रखने को कहा गया है, ऐसे में मुख्यमंत्री ने कक्षा एक से नौ और 11 वीं के छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत करने का फैसला किया है . बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए यह जरूरी है.’’ ग़ौरतलब है कि गुजरात सरकार ने सोमवार को इस महीने के अंत तक राज्यव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की है.

उत्तर प्रदेश में भी योगी सरकार ने ऐसा फैसला पहले ही ले लिया था. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 33 हो गई है. इस कारण उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल बंद है और वहां लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल 2 अप्रैल तक के लिए बंद हैं. वहीं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कराई जा चुकी हैं. वहीं ऐसा फैसला महाराष्ट्र में भी कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए लिया जा चुका है. महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 101 हो गई है.

यहां पढ़ें 

Coronavirus के बाद चीन में हंता वायरस से हड़कंप, 1 की मौत तो 32 की हो रही जांच

जानिए कैसे हुआ था हैंड सैनेटाइजर का अविष्कार, बनाने वाले को ट्विटर पर लोग कह रहे शुक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget