एक्सप्लोरर

Coronavirus Full Updates: देश में बढ़कर 110 हुए संक्रमित मरीज, आज 7 देशों के समूह G-7 से चर्चा करेंगे मोदी

पीएम मोदी की सार्क के सदस्य राष्ट्रों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंस की पहल के बाद अब G7 के सदस्य राष्ट्रों के बीच भी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कोरोना वायरस से निपटने पर चर्चा होगी. भारत में कोरोना वायरस के अबतक 110 मामले सामने आए हैं. देश भर में 42 हजार लोगों को सामुदायिक निगरानी में रखा गया है.

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है.महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 32 मरीज संक्रमित हैं, वहीं केरल में 25 लोगों में ये वायरस फैल गया है. कोरोना वायरस भारत समेत दुनिया के 157 देशों में पहुंच चुका है. इस महामारी की वजह से 6,500 से ज्यादा लोग मर चुके हैं. कोरोना से लड़ने के लिए सार्क देशों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-ट्वेंटी देशों के साथ भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की पेशकश की है. वहीं पीएम मोदी आज अमेरिका, फ्रांस समेत सात शक्तिशाली देशों के समूह जी-सेवेन से भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चर्चा करेंगे.

कोरोना से दुनिया में अबतक 6 हजार 515 मौतें

ताजा आकंड़े के मुताबिक, कोरोना वायरस से अबतक 6 हजार 515 मौतें हुई हैं. कोरोना से चीन में सबसे ज्यादा 3 हजार 213 मौतें हुईं हैं. चीन के बाद इटली में 1 हजार 809, ईरान में 724, स्पेन में 292, फ्रांस में 127 और अमेरिका में 68 मौतें हुईं हैं. वहीं इससे 1 लाख 69 हजार 415 लोग संक्रमित हैं.

भारत में कोरोना वायरस के अबतक 110 मामले

वहीं, भारत में कोरोना वायरस के अबतक 110 मामले सामने आए हैं. सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 32, केरल में 25, हरियाणा में 14, उत्तर प्रदेश में 12, राजधानी दिल्ली में 7, कर्नाटक में 6, राजस्थान में 4, तेलंगाना में तीन, लद्दाख में तीन, जम्मू-कश्मीर में दो, तमिलनाडु,पंजाब और आंध्र प्रदेश में एक-एक मरीज संक्रमित है. बता दें कि भारत में कोरोना से दो मौत हुईं हैं. एक कर्नाटक और दूसरी राजधानी दिल्ली में. देश भर में 42 हजार लोगों को सामुदायिक निगरानी में रखा गया है.

आज 7 देशों के समूह G-7 से चर्चा करेंगे मोदी

पीएम मोदी की सार्क के सदस्य राष्ट्रों के बीच कोरोना वायरस पर वीडियो कॉन्फ्रेंस की पहल के बाद अब G7 के सदस्य राष्ट्रों के बीच भी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कोरोना वायरस से निपटने पर चर्चा होगी. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पहल पर G7 के सभी सदस्य राष्ट्रों के बीच कोरोना वायरस पर आज वीडियो कांफ्रेंस के जरिए चर्चा होगी और कोरोनावायरस से निपटने पर संयुक्त रणनीति बनेगी.  G7 के सदस्य हैं अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, इटली, ब्रिटेन, जापान और जर्मनी.

करतारपुर साहिब यात्रा पर अस्थायी रोक

कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर पाकिस्तान में स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा की धार्मिक यात्रा और उसके लिए रजिस्ट्रेशन रविवार-सोमवार की आधी रात से निलंबित कर दिया गया है. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने रविवार-सोमवार रात 12 बजे से अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए पाकिस्तान से सभी तरह के यात्रियों के आगमन पर रोक लगा दी है. बीएसएफ के अफसर श्रद्धालुओं के आने-जाने पर रोक लगाने की जानकारी देने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ बैठक करेंगे.

कोरोना से सुप्रीम कोर्ट भी सतर्क

कोविड-19 यानी कोरोना से निपटने के लिए पिछले तीन-चार दिनों से सुप्रीम कोर्ट ने काफी तत्परता दिखाई है. कोर्ट ने फिलहाल कामकाज को बेहद सीमित करते हुए सिर्फ जरूरी मामलों पर ही सुनवाई की बात कही है. गैरजरूरी लोगों को परिसर में आने से रोकने, जांच के बाद ही दाखिल होने की इजाजत देने, पूरे कोर्ट परिसर को सैनिटाइज करने जैसे कई उपाय अपनाए जा रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट में वकील अपने ऑफिस से ही केस दाखिल कर सकेंगे. ऑफिस से ही जिरह की सुविधा होगी. कोरोना की वजह से कोर्ट ने जरूरी मामलों की सुनवाई के आदेश दिए हैं.

कौन-कौन से देश हैं, जहां कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है?

  • चीन में कोरोना से मरने वालों का आकंड़ा 3 हजार 199 तक पहुंच चुका है. जबकि 80 हजार से ज्यादा लोग अभी भी इस बिमारी से जूझ रहे हैं.
  • इटली में 1 हजार 809 लोग कोरोना की चपेट में आ चुक हैं, जबकि 24 हजार 747 लोगो बीमार हैं.
  • ईरान में 724 लोगों की मौत हो चुकी हैं. जबकि 13 हजार 938 लोगों संक्रमित हैं.
  • दक्षिण कोरिया में कोरोना से अब तक 75 लोग दम तोड़ चुके हैं. 8 हजार 162 लोग कोरोना से संक्रमित हैं.
  • स्पेन में 292 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 7 हजार 845 लोग अभी भी कोरोना से जूझ रहे हैं.
  • फ्रांस में मरने वालों का आकंड़ा 127 पहुंच चुका है. 5 हजार 423 लोग संक्रमित है.
  • अमेरिका में अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि संक्रमित लोगों का आंकड़ा 3 हजार के पार पहुंच चुका है.

कोरोना पर हाल ही में राज्य सरकारों ने क्या कदम उठाए हैं?

  • मुंबई में धारा 144 लागू और 19 से 31 मार्च तक फिल्म,सीरियल की शूटिंग बंद.
  • दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. एम्स ने 9971876591 हेल्पलाइन नंबर जारी किया.
  • पंजाब में यूनिवर्सिटी 31 मार्च तक बंद. छात्रों को हॉस्टल से जाने को कहा गया . सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद.
  • जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एडवाइजरी जारी की. विदेशी भक्त अगले 28 दिन तक यात्रा ना करें.
  • गुजरात में स्कूल, कॉलेज दो हफ्ते के लिए बंद. सिनेमा घर, स्वीमिंग पूल भी बंद. सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 500 रुपये का जुर्माना.
  • उत्तर प्रदेश में सभी थियेटर बंद. जिम, स्विमिंग पूल भी बंद. डिस्को, नाइट क्लब 31 मार्च तक बंद.

यह भी पढें-

पाकिस्तान की ओछी राजनीति, कोरोना वायरस से SAARC देशों की जंग में कश्मीर को ले आया पाक

पीएम मोदी ने SAARC देशों के लिए इमरजेंसी फंड का दिया प्रस्ताव, एक करोड़ डॉलर देने का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget