एक्सप्लोरर

विदेशों से आ रहे मेडिकल उपकरण पर राहुल गांधी ने पूछा सवाल, सरकार ने कहा- बरती जा रही है पारदर्शिता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत को मिल रही विदेशी सहायता की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा है. वहीं सरकार की ओर से साफ किया गया है कि विदेशों से मदद के रूप में चिकित्सीय आदि भेजने वाले सभी लोगों को इसकी पूरी सूचना उपलब्ध करायी जा रही है कि उनके द्वारा भेजी गयी सामग्री किस राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश तक पहुंची है.

नई दिल्लीः विदेशों से मदद के रूप में चिकित्सीय आदि भेजने वाले सभी लोगों को इसकी पूरी सूचना उपलब्ध करायी जा रही है कि उनके द्वारा भेजी गयी सामग्री किस राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश तक पहुंची है. इस प्रक्रिया से जुड़े लोगों ने उक्त जानकारी दी है.

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के विकराल होने की मद्देनजर देश को अमेरिका, रूस, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, आयरलैंड, बेल्जियम, रोमानिया, सिंगापुर, स्वीडन और कुवैत से भारी मात्रा में चिकित्सीय आपूर्ति (दवाएं और उपकरण आदि) मिल रहे हैं. विदेशों से आ रही चिकित्सीय आपूर्ति के आवंटन को लेकर कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं.

कांग्रेस ने उठाये सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत को मिल रही विदेशी सहायता की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा है. गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘कोविड विदेशी सहायता पर सवाल: भारत को क्या-क्या सामग्री प्राप्त हुई है? वह कहां है? उससे किसको लाभ हो रहा है? उन्हें राज्यों को कैसे आवंटित किया जा रहा है? कोई पारदर्शिता क्यों नहीं है? भारत सरकार, क्या कोई जवाब है?’’

पूरी जानकारी रखी जा रही है

इस मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि वैश्विक समुदाय से प्राप्त हो रही चिकित्सीय आपूर्ति को राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को आवंटित किया गया है और दान देने वालों को आवंटन की पूरी जानकारी है. उन्होंने बताया कि आपूर्ति के यहां पहुंचने, कार्गो क्लियरेंस (जहाज से आने वाले सामान को बंदरगाह पर उतारने की अनुमति) और उनकी आपूर्ति सबकुछ विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से एक तय तरीके से की जा रही है.

उन्होंने बताया कि अमेरिका का ‘सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन’ भी भारत की मदद करना चाहता है. संस्थान के विशेषज्ञ जल्दी ही भारत के विशेषज्ञों के साथ देश में कोविड-19 की स्थिति पर वर्चुअल चर्चा करेंगे. विदेशों में स्थिति भारतीय दूतावासों/उच्चायोगों/मिशन में तैनात अधिकारियों, भारतीय कर्मचारियों और स्थानीय कर्मचारियों के संक्रमित होने की स्थिति में विदेश मंत्रालय उनकी मदद कर रहा है. जानकार लोगों में से एक ने बताया, ‘‘हम उनकी मदद का सर्वोत्तम प्रयास कर रहे हैं.’’

 

इसे भी पढ़ेंः
क्या हवा और जानवरों से भी कोरोना संक्रमण फैलता है? सरकार ने दिया ये जवाब

 

 

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के बेटे भी जांच के दायरे में, कस सकता है CBI का शिकंजा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget