एक्सप्लोरर

Coronavirus: प्लाज्मा डोनेट कर दिल्ली पुलिसकर्मी बचा रहे है लोगों की जान

दिल्ली पुलिस के चार कर्मचारियों ने लोगों से भी अपील की है कि अगर वे कोरोना से ठीक हो गए हैं तो अपना प्लाजमा जरूर डोनेट करें.

नई दिल्ली: कोरोना के इस संकट काल में दिल्ली पुलिसकर्मी लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं. संकट की इस घड़ी में दिल्ली पुलिस ने मानवता का जो परिचय दिया है वो काबिले तारीफ है. अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिस जिस तरह से कोरोना के इस संकट के बीच सामने आई है इसने लोगों का हौसला भी बढ़ाया है. यही वजह है कि पुलिस के काम को खूब सराहा भी जा रहा है. डयूटी के दौरान अब तक करीब 700 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं लेकिन अच्छी बात ये है कि अब वो ठीक भी हो रहे हैं. जो पुलिसकर्मी कोरोना से जंग जीत कर वापस आ गए हैं वो अब अपना प्लाज़्मा डोनेट कर रहे हैं ताकि लोगों को इस खतरनाक बीमारी से बचाया जा सके.

सब इंस्पेक्टर सचिन लोहिया, कांस्टेबल प्रवीन, कांस्टेबल ओम प्रकाश और कांस्टेबल राय सिंह इन चारों ने प्लाज़्मा डोनेट कर लोगों की जान बचाई है. बल्कि यूं कहे की मानवता का परिचय दिया है. दरअसल ये चारों साउथ ईस्ट दिल्ली के अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन में तैनात हैं. ड्यूटी के दौरान ये चारों कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. लेकिन इन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कोरोना को मात देकर वापस ड्यूटी जॉइन कर ली. जब जिनको ये जानकारी मिली कि इनके प्लाज़्मा डोनेट करने से किसी की जान बचाई जा सकती है तो इन्होंने बिना देरी किए अपना प्लाज़्मा डोनेट किया और संकट के इस काल में लोगों की जान बचाई.

सब इंस्पेक्टर सचिन लोहिया ने बताया कि प्लाज़्मा डोनेट करने में इन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई. बल्कि इन्हें इस बात की खुशी है कि इनकी वजह से एक शख्स की जान बच गई. सचिन का कहना है कि ये एक बार फिर प्लाज़्मा डोनेट करने के लिए तैयार हैं.

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने अपना एक ग्रुप बनाया हुआ है. उसी ग्रुप से इन्हें जानकारी मिली कि प्लाज़्मा देकर लोगों की जान बचाई जा सकती है और ग्रुप के ही माध्यम से इन्हें पता चला कि प्लाज़्मा कहा और किसे देना हैं? इसके बाद इन चारों में अस्पताल में जाकर प्लाज़्मा डोनेट किया और लोगों की जान बचाई.

इन सभी का ये ही कहना है कि प्लाज़्मा डोनेट करने से कोई कमजोरी नहीं आती है और न ही कोई खतरा होता है. इन सभी की लोगों से अपील है कि जो भी कोरोना की जंग जीत कर ठीक हो गए हैं वो सभी अपना प्लाज़्मा डोनेट करें. इन चारों के इस काम को दिल्ली पुलिस कमिश्नर और साउथ ईस्ट के डीसीपी आर पी मीणा ने खूब सराहा है और इन सभी की पीठ भी थपथपाई है.

कोरोना संक्रमित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के फेफड़ों में बढ़ा संक्रमण, प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किए गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget