एक्सप्लोरर

Omicron और Corona के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में लगेंगे नए प्रतिबंध, लागू हुआ यलो अलर्ट, CM केजरीवाल ने किया ऐलान

Coronavirus Covid-19: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन मास्क पहनकर रखें.

Omicron in Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन मास्क पहनकर रखें. बाजारों में इस वक्त भारी भीड़ है लेकिन लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं. सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम इस बार कोरोना से निपटने के लिए 10 गुना तैयार हैं और दिल्ली में ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान लागू होगा. ओमिक्रोन को लेकर चिंता की बात नहीं है.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में 0.5 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट है और हम ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान का लेवल-1 यानी यलो अलर्ट लागू कर रहे हैं. पाबंदियों का एक विस्तृत आदेश जल्द ही जारी और लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कोविड के मामले हल्के हैं, संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद ऑक्सीजन या वेंटिलेटर के इस्तेमाल में इजाफा नहीं हुआ है.

‘येलो’ अलर्ट तब जारी किया जाता है जब कोविड संक्रमण दर लगातार दो दिनों तक 0.5 प्रतिशत से अधिक रहती है. इसमें रात्रि कर्फ्यू लगाना, स्कूलों व कॉलेजों को बंद करना, गैर आवश्यक सामान की दुकानों को ऑड-ईवन आधार पर खोलना और मेट्रो ट्रेनों व सार्वजनिक परिवहन की बसों में यात्रियों के बैठने की क्षमता आधी करने जैसे उपाय आते हैं. कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है जो अगले आदेश तक रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा. 

भारत के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ओमिक्रोन के 653 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 186 लोग ठीक हो चुके हैं या विदेश चले गए हैं. ओमिक्रोन के महाराष्ट्र में सर्वाधिक 167 मामले पाए गए हैं. इसके बाद दिल्ली में 165, केरल में 57, तेलंगाना में 55, गुजरात में 49 और राजस्थान में 46 मामले सामने आए हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 6,358 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जबकि 293 लोगों की मौत हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
हाथ में संविधान लेकर विपक्षी नेताओं के साथ बसों से गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी, कहा-घायल छात्र नहीं अकेले
हाथ में संविधान लेकर विपक्षी नेताओं के साथ बसों से गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी, कहा-घायल छात्र नहीं अकेले
CJP Protest LIVE: 'प्लीज घर लौट जाएं छात्र, सोनम भाई बस...;CJP प्रोटेस्ट पर सलमान खान का बड़ा बयान, पीएम मोदी पर भी तोड़ी चुप्पी
LIVE: 'प्लीज घर लौट जाएं छात्र, सोनम भाई बस...;CJP प्रोटेस्ट पर सलमान खान का बड़ा बयान, पीएम मोदी पर भी तोड़ी चुप्पी
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget