एक्सप्लोरर

Coronavirus: सीआईएसएफ के जवान की संक्रमण से मौत, अब तक अर्धसैनिक बलों के 18 जवान गंवा चुके हैं जान

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है. सीआईएसएफ में संक्रमण के सबसे अधिक मामले मद्रास हाई कोर्ट की सुरक्षा में तैनात टुकड़ी में आए हैं.

नई दिल्लीः केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 41 साल के जवान की रविवार को कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई. इसके साथ ही इस महामारी से जान गंवाने वाले बल के जवानों की संख्या छह हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि अबतक देश के पांच केंद्रीय अर्धसैनिक बलों- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल(आईटीबीपी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 18 जवानों की जान इस महामारी में गई है.

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुई मौत

अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल जितेंद्र कुमार की मौत दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुई. उन्हें सांस लेने में परेशानी और बुखार होने के बाद 10 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जवान दिल्ली में ड्यूटी करने के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ.

आठवीं बटालियन में तैनात था जवान

उन्होंने बताया कि जितेंद्र उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले थे और सीआईएसएफ की जयपुर स्थित आठवीं बटालियन में उनकी तैनाती थी. सीआईएसएफ ने शोक संदेश में कहा, ‘‘ सीआईएसएफ के महानिदेशक और सभी जवान कोरोना योद्धा जितेंद्र कुमार की दर्दनाक मौत से गहरे शोक में है जिन्होंने अपनी जान से अधिक कोविड-19 से लड़ने के अपने कर्तव्य को प्राथमिकता दी.’’

255 संक्रमित जवानों का हो रहा इलाज

सीआईएसएफ ने कहा, ‘‘हम जवान के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.’’ उल्लेखनीय है कि 1.62 लाख जवानों वाले इस बल में कोरोना वायरस से यह छठी मौत है. बल के पास देश के 60 हवाई अड्डों और प्रमुख आधारभूत अवसंरचनाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है. सीआईएसएफ में शनिवार से अबतक तक 24 और जवानों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. बल के कुल 255 संक्रमित जवानों का इलाज हो रहा है, जबकि 347 जवान संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

सीआईएसएफ में संक्रमण के सबसे अधिक मामले मद्रास उच्च न्यायालय की सुरक्षा में तैनात टुकड़ी में आये हैं. जहां पर 39 जवानों के कोविड-19 की चपेट में आने की पुष्टि हो चुकी है. वहीं दिल्ली हवाई अड्डे पर तैनात 28 जवान, गाजियाबाद स्थित रिजर्व बटालियन में 25 जवान, मुंबई हवाई अड्डे और दिल्ली मेट्रो में तैनात 17-17 जवान, कोलकाता बंदरगाह न्यास में तैनात 16 जवान, नवीं मुंबई स्थित रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में तैनात सात जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. सीआईएसएफ के अलावा सीआरपीएफ के छह जवानों, बीएसएफ के तीन जवानों, एसएसबी के दो जवानों और आईटीबीपी के एक जवान की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है.

उल्लेखनीय है कि देश के इन केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कुल 10 लाख से अधिक जवान तैनात है और कानून व्यवस्था संभालने, सीमा की सुरक्षा करने, आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाने और आपदा राहत जैसी तमाम जिम्मेदारियों का निर्वहन ये जवान करते हैं.

Coronavirus: दिल्ली में 3000 नए केस और 63 लोगों की मौत, एक दिन में 1719 मरीज ठीक हुए 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget