एक्सप्लोरर

Coronavirus: देश में अब कोरोना के 1100 से ज्यादा मरीज, महाराष्ट्र में 200 के पार, मौत का आंकड़ा बढ़कर 27 हुआ

भारत में कोरोना के मरीजों के संख्या 1100 के पार पहुंच गई है.ये जानलेवा वायरस देश में अब तक 27 लोगों की जान ले चुका है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से 24 घंटे में छह मरीजों की जान चली गई है. 106 नए मामले सामने आए. तो वहीं कुल मिलाकर देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1100 के पार हो गई है. ये संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है और अब भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1136 तक पहुंच गई है. महाराष्ट्र में सात और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और राज्य में कुल मामले 203 तक पहुंच गए हैं.

भारत में कोरोना वायरस ने अब तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है. भारत में कोरोना के मरीजों के संख्या शनिवार को ही एक हजार के पार पहुंच गई थी. केरल और महाराष्ट्र ऐसे दो राज्य हैं, जहां कोरोना के मरीज सबसे ज्यादा हैं. देश के 27 राज्य इस वक्त कोरोना की चपेट में हैं. देश में मृतकों का आंकड़ा 27 तक पहुंच गया है. हालांकि 90 लोग इस वायरस की चपेट में आने बाद ठीक भी हुए हैं.

किस राज्य में हुईं कितनी मौत?

अभी तक महाराष्ट्र में 6, गुजरात में पांच, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश में दो और तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. वहीं, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की बात करें तो महाराष्ट्र में 19, केरल, यूपी और हरियाणा में 11-11, कर्नाटक में पांच, राजस्थान में तीन, दिल्ली में छह, कर्नाटक में पांच, तमिलनाडु में दो, लद्दाख में तीन, पंजाब, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश में एक-एक व्यक्ति ठीक हुआ है.

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6 लाख 80 हजार के पार हो गई है. विश्व में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 6,83,583 हो गई है. जबकि अब तक 32,144 की मौत हुई है और 1,46,396 लोग ठीक हुए हैं. इटली में अब तक सबसे ज्यादा 10,023 मौते हुई हैं और वहां संक्रमित लोगों की संख्या 92,472 है. मौतों के मामले में दूसरे नंबर पर स्पेन है जहां 6,528 लोगों की मौत हुई है और कुल 78,797 संक्रमित हैं. अमेरिका में भी 2,229 मौत हुई है और 1,23,828 संक्रमित है.

यह भी पढ़ें-

‘सोशल डिस्टेंसिग का मतलब भौतिक दूरी है, मन की दूरी नहीं’, पढें ‘मन की बात’ की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
Embed widget