एक्सप्लोरर

Coronavirus: महाराष्ट्र में संक्रमण के रोजाना उजागर होनेवाले मामलों की संख्या में आ रही गिरावट

महाराष्ट्र में रोजाना उजागर होनेवाले कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आ रही हैआंकड़ों के मुताबिक, राज्य में पिछले 16 दिन में संक्रमण के एक लाख मामले सामने आए हैं

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में धीरे-धीरे सुधार होता दिख रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में पिछले 16 दिन में संक्रमण के एक लाख मामले सामने आए हैं. इससे पहले एक लाख मामले, औसतन दस दिन से भी कम समय में उजागर हो रहे थे. वर्तमान में कुल संक्रमण के मामले 17 लाख से ज्यादा हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "वायरस के प्रसार की शुरुआत में, 9 मार्च से 12 जून के बीच पहले एक लाख मामलों का खुलासा हुआ. इसका मतलब हुआ कि एक लाख की संख्या तक पहुंचने में 94 दिन का समय लगा. लेकिन जैसे-जैसे संक्रमण फैलता गया, अगले 23 दिन में ही संक्रमण के मामले दो लाख तक पहुंच गए." उन्होंने बताया, "तब से, तीन लाख से 16 लाख तक पहुंचने में, प्रति एक लाख मामले सामने आने में अधिकतम समय 10 दिन से कम लग रहा था.

पिछले 16 दिन में संक्रमण के एक लाख मामले उजागर

सितंबर के महीने में ऐसा भी समय आया जब सूबे में 20 हजार मामलों का रोजाना खुलासा होने लगा. महामारी से सर्वाधिक प्रभावित राज्य में पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान रोजाना सामने आने वाले मामले घटकर 4 हजार से 7 हजार के बीच रह गए हैं. 20 अक्टूबर को संक्रमण के कुल मामले 16 लाख से अधिक हो गए थे और पांच नवंबर को संख्या बढ़कर 17 लाख से ज्यादा हो गई. अधिकारियों का कहना है कि जहां तक एक लाख मामले सामने आने का सवाल है, संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने की यह सबसे धीमी वृद्धि अवधि है.

उन्होंने माना कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों का पता लगाने, जांच के तरीके अपनाने और लोगों में जागरूकता फैलाने से संक्रमण के मामलों में कमी आई है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, "कोविड-19 के मामलों में वृद्धि पर लगाम लगाने का यह केवल पहला संकेत है. लोगों की जीवनचर्या को पटरी पर लाने के लिए हमें मृत्यु दर में भी कमी लानी होगी. हम जांच और उपचार के प्रयास जारी रखेंगे क्योंकि यह अब भी जरूरी है."

IPL 2020: RCB पर जीत से बेहद खुश हैं डेविड वार्नर, कामयाबी का असल राज बताया

गोवा में शूटिंग करने गए सिद्धांत चतुर्वेदी शर्टलेस अंदाज में सर्फिंग करते दिखे, वायरल तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
Xप्लेन: पिटबुल अटैक में मालिक को मिले कितनी सजा, कुत्तों से कब मिलेगी निजात?
पिटबुल अटैक में मालिक को मिले कितनी सजा, कुत्तों से कब मिलेगी निजात?
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget