एक्सप्लोरर

1-12 जुलाई के बीच कोरोना के पौने तीन लाख से ज्यादा केस आए, 5700 से अधिक लोगों की मौत

1 जुलाई से 12 जुलाई के बीच कोरोना वायरस की वजह से 5781 लोगों की मौत हुई है. ये भारत में हुई कुल मौतों का 25.49 फीसदी है.

 

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. रविवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 8 लाख 49 हजार 553 हो गई. वहीं इस संक्रमण की वजह से अब तक 22 हजार 674 मरीज अपनी जान गंवा चुके है. हर नए केस की संख्या पिछले दिन से ज्यादा रहती है. पिछले बारह दिनों में यानी 1 जुलाई से 12 जुलाई के बीच पौने तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए है जबकि साढ़े पांच हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है.

बीते बारह दिनों में बहुत तेज़ी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं. 1 से 12 जुलाई के बीच अब तक 2 लाख 82 हजार 713 नए मामले सामने आए हैं. ये अब तक भारत के कुल संक्रमित मरीजों का 33.27 फीसदी है. यानी बारह दिनों में पौने तीन लाख से ज्यादा केस सामने आए है. एक जुलाई को भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5 लाख 85 हजार 493 थी लेकिन 12 जुलाई आते आते ये आंकड़ा 8 लाख 49 हजार 553 हो गया.

इसी तरह संक्रमण से मारने वालों की बात करें तो बारह दिनों में 5,781 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है. ये भारत में हुई कुल मौतों का 25.49 फीसदी है. एक जुलाई को देश में कोरोना संक्रमण से 17,400 मरीजों की मौत हुई थी लेकिन 12 जुलाई तक ये आंकड़ा 22,674 तक पहुंच गया.

इन आंकड़ों से साफ है की जुलाई के महीने में भारत में न सिर्फ ज्यादा केस सामने आए है बल्कि संक्रमण से मौत भी हुई है. जुलाई के महीने में पहले 2 जुलाई को कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा छह लाख के पार हुआ, फिर 7 जुलाई को सात लाख के पार और 11 जुलाई को आठ लाख के पार हुआ.

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 8 लाख 49 हजार 553 हो गई है. इसमें 5 लाख 34 हजार 620 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. अब 2 लाख 92 हजार 258 एक्टिव केस हैं यानि जिनका इलाज चल रहा है. संक्रमण से अब तक 22,674 मरीजों की मौत हो चुकी है. भारत में रिकवरी रेट 62.92 फीसदी है.

कर्नाटक में कोरोना का आंकड़ा अगले 15 से 30 दिनों में हो सकता है दो गुना: स्वास्थ्य मंत्री 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget