एक्सप्लोरर

Coronavirus: सीएम केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में आज सुबह तक कुल 120 केस आए, स्थिति नियंत्रण में है

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से दिल्ली के अस्पतालों में 776 लोग भर्ती हैं. इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि कुल 2346 लोगों को निजामुद्दीन मरकज से बाहर निकाला गया है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आज सुबह तक दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल 120 केस रिपोर्ट किए गए. इस वायरस की वजह से कुल 776 लोग दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती हैं. इसमें से 112 पॉजिटिव हैं, बाकी संक्रमित हो सकते हैं और उनका टेस्ट किया गया है. स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने कहा कि 536 लोग जिन्हें निजामुद्दीन मरकज से बाहर लाया गया था, को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 1810 लोगों को आइसोलेशन/क्वॉरन्टीन में रखा गया है. कुल 2346 लोगों को मरकज से बाहर लाया गया है.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 112 पॉजिटिव केस में से एक मरीज ही वेंटिलेटर पर है और दो लोगों को ऑक्सीजन का सपोर्ट दिया गया है. 109 लोगों की हालत स्थिर है. उन्होंने कहा, ‘’हमें बताया गया है कि पीपीई और टेस्टिंग किट की कमी है. हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि आवश्यक पीपीई को जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाएं.’’

इसके आगे दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बताया, "मैंने आज डॉक्टरों, नर्सों और सैनिटरी कर्मचारियों के साथ बातचीत की. मैंने सभी की ओर से उन्हें धन्यवाद दिया. वे हमारे लिए अपने जीवन को खतरे में डाल रहे हैं. भगवान न करे, अगर उनके साथ कुछ भी होता है, तो उनके परिवार को अनुग्रह राशि के रूप में एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे."

केजरीवाल ने बताया कि हमने दैनिक आधार पर फाइल स्टार होटलों से डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों के लिए भोजन की व्यवस्था की है. जो लोग घर लौटने में असमर्थ हैं, उनके लिए हमने फाइव स्टार होटलों में ठहरने के लिए कमरों की व्यवस्था की है. उन्होंने कहा कि 3500 कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को दिल्ली सरकार की तरफ से पांच हजार रुपये मिल चुके हैं. हमने उनके बैंक अकाउंट में ये राशि जमा की है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कोरोना संदिग्धों के सेलफोन लोकेशन पर नज़र रख रहे हैं. संदिग्ध व्यक्ति से संपर्क करने वाले सभी लोगों को ट्रैक किया जा रहा है और उन्हें क्वॉरन्टीन किया जा रहा है. 11084 फोन नंबर पहले ही पुलिस को सौंप दिए गए थे और आज 14,345 नंबर यह पता लगाने के लिए भेजा जाएगा कि क्या वे क्वॉरन्टीन का पालन कर रहे हैं. आदेशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget