एक्सप्लोरर

जान के बाद जेब पर Coronavirus का अटैक, सब्ज़ियां मिल रही हैं इतनी महंगी

कोरोना से पूरे देश में दहशत छाई हुई है और इसका असर बाज़ारों पर भी पड़ रहा है. बाजार ठप नज़र आ रहे हैं जिसकी वजह से खाने-पीने का सामान भी महंगा हो रहा है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण समाजिक, धार्मिक और राजनितिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है. नोएडा में तो धारा 144 लागू है. दिल्ली NCR में लगातार कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है. दिल्ली NCR में हालात कुछ यूं हैं कि स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है, मॉल बंद कर दिए गए हैं, सामाजिक स्थलों पर भीड़ नहीं जुट रही है. दिल्ली में तो कई पर्यटक स्थलों को भी बंद कर दिया गया है. लेकिन कोरोना का असर केवल इतना ही नहीं है, बल्कि अब इसका असर आपके घरों तक पहुंच चुका है.

घर गृहस्ती में सबसे ज़्यादा ज़रूरी होता है राशन और सब्जियां. लेकिन कोरोना की मार अब बाज़ारों पर पड़ी रही है और सब्जियां महंगी हो गई हैं. कोरोना के चलते कई बाज़ार और मंडियां अब बंद पड़ी हैं. नोएडा एक औद्योगिक क्षेत्र है और यहां अब तक कई मामले सामने आ चुके हैं. नोएडा की सड़कों पर सन्नाटा है और लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं.

मंडियों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है. अक्सर मंडियों में जो चहल-पहल रहती थी वह अब कोरोना के चलते कहीं गायब हो गई है. इस सबका असर सब्जियों पर भी पड़ा है और दामों में अचानक उछाल आ गया है. दुकानदार इसकी वजह बता रहे हैं कि माल नहीं है सप्लाई नहीं है और लोगों में मांग ज़्यादा है. सब्जी बेचने वाले कहते हैं कि वह सुबह उठकर सुबह 4:00 बजे निकल जाते हैं लेकिन माल नहीं मिल रहा है और खरीद काफी ज़्यादा महंगी पड़ रही है. कई सब्जियों के पैसों में अचानक इसलिए बढ़ोतरी हो गई है.

नोएडा में सब्जियों की कीमत सुनकर शायद आप हैरान हो जाएंगे. नोएडा में एक किलो भिंडी 90 रूपये की और एक किलो अरवी 100 रुपए की मिल रही है. इस बात का सीधा असर आम इंसान की थाली पर पड़ रहा है. कोरोना का खतरा अब आम नागरिक की जेब पर बोझ डाल रहा है.

रीनू जो पेशे से एक नर्स हैं, घर के खाने के लिए सब्ज़ी खरीदने आईं, उनका कहना था कि वो दाम सुन कर चौक गईं. उन्होंने कहा कि ये आम आदमी के बस के बाहर है. हर चीज़ महंगी हो रही है. रीना घर भी संभालती हैं और अस्पताल में काम भी करती हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से कई सारे बाजार और मंडियां भी बंद पड़ी है. उन्होंने आगे कहा कि कुछ दुकानों में सब्ज़िया ज़रूर मिल रही है लेकिन वह बहुत ज़्यादा महंगी मिल रही हैं.

ये भी पढ़ें:

केरल में एक शख्स ने कोरोना के चलते शराब की होम डिलीवरी का आदेश मांगा, HC ने लगाया 50 हज़ार का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget