एक्सप्लोरर

पुरुषों की Fertility पर बुरा असर डाल रहा कोरोना! IIT-बॉम्बे के रिसर्च से हुए चौकाने वाले खुलासे

रिसर्चर्स ने पहले 10 हेल्दी पुरुषों के स्पर्म की मात्रा की जांच की. इसके बाद कोरोना से हाल ही में रिकवर 17 पुरुषों की जांच की. इन 17 पुरुषों में स्पर्म बनाने वाले प्रोटीन की मात्रा कम पाई गई है.

Coronavirus Effect on Male Fertility: लगभग दो साल से पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है. अब तक करोड़ों लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और कई लोगों ने अपनी जान इस बीमारी के कारण गंवाई है. कोरोना महामारी के शुरू होने के बाद से इसके ऊपर वैज्ञानिक लगातार रिसर्च कर रहे हैं. हाल ही में एक नया रिसर्च सामने आया है जिसमें यह दावा किया गया है कि कोरोना वायरस पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर भी बहुत बुरा प्रभाव डालता है. इस रिसर्च में यह भी पता चला है कि हल्के लक्षण के बाद भी कोरोना वायरस पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर बुरा असर डाल रहा है.

गौरतलब है, कि IIT-बॉम्बे ने अपनी स्टडी में यह दावा किया है कि कोरोना वायरस के शिकार होने पर और हल्के लक्षण आने पर भी वायरस पुरुषों के शरीर में बनने वाले प्रोटीन (जो प्रजनन के लिए आवश्यक है) उन पर बहुत बुरा असर डालता है. इससे भविष्य में लोगों को बच्चा पैदा करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. IIT-बॉम्बे द्वारा की गई स्टडी को 'ACS Omega' नाम के एक मैगजीन में छापा गया है. इस रिसर्च में IIT-बॉम्बे के शोधकर्ताओं के साथ-साथ मुंबई के जसलोक अस्पताल के रिसर्चर्स भी इस रिसर्च में शामिल थें. इस रिसर्च में उन पुरुषों के स्पर्म काउंट की जांच की गई है जो कोरोना से कुछ दिनों पहले ही रिकवर हुए हैं.

स्पर्म काउंट (Sperm Count) में आई कमी
आपको बता दें कि शोधकर्ता इस रिसर्च से यह पता लगाने चाहते थे कि कोविड-19 (Covid-19) से रिकवर होने के बाद पुरुषों के स्पर्म काउंट में कोई कमी आई है या नहीं. इसके साथ ही इस संक्रमण का पुरुषों के प्रजनन शक्ति पर लंबे समय के बाद कोई बुरा असर होता है या नहीं. इस रिसर्च में यह पाया गया है कि जो पुरुष कोरोना वायरस से रिकवर हुई हैं उनमें स्पर्म की मात्रा काफी कम दर्ज की गई है. स्पर्म काउंट कम होने का कारण है स्पर्म बढ़ाने वाले प्रोटीन में बदलाव. प्रोटीन में बदलाव के कारण पुरुषों में स्पर्म की मात्रा इस रिसर्च में कम पाई गई है.

रिसर्च से निकला यह रिजल्ट
रिसर्चर्स ने पहले 10 स्वास्थ्य पुरुषों के स्पर्म की मात्रा की जांच की. इसके बाद कोरोना से हाल ही में रिकवर 17 पुरुषों की जांच की. इन 17 पुरुषों में स्पर्म बनाने वाले प्रोटीन की मात्रा कम पाई गई है. यह सभी पुरुष 20 से 45 साल की उम्र के बीच के हैं. ध्यान रखने वाली बात ये है कि इन सभी 17 पुरुषों में पहले से किसी तरह की प्रजनन संबंधी समस्या नहीं देखी गई थी.

ये भी पढ़ें-

बढ़ते वजन को को कम करने में पानी करेगा मदद, अपनाएं ये तरीके

कोरोना के नए XE वेरिएंट के लक्षण आए सामने, इस तरह बरतें सावधानी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget