एक्सप्लोरर

दिल्ली में पिछले 49 दिनों में पहली बार कोरोना के नए मामले 1000 से कम आए, श्रेय लेने की होड़ लगी

दिल्ली में पिछले 7 हफ्तों में पहली बार सोमवार को COVID 19 के नए मामलों की संख्या 1,000 से कम रही.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में करीब 50 दिनों में पहली बार सोमवार को कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या 1,000 से कम रही. अब इसको लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और बीजेपी में श्रेय लेने की होड़ लग गयी है.

दिल्ली स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार सोमवार को कोरोना वायरस के 954 नए मामले दर्ज किए गए. परीक्षणों की संख्या भी कम रही. बुलेटिन के अनुसार 11,470 परीक्षण किए गए थे जिनमें 4,177 आरटी-पीसीआर और 7,293 रैपिड एंटीजन परीक्षण थे. पिछले दिनों परीक्षणों की संख्या 19,000 से 22,000 के बीच थी.

ताजा बुलेटिन के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से 35 और मरीजों की मौत हो गयी और इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 3,663 हो गयी. वहीं कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,23,747 हो गयी.

संक्रमित लोगों की संख्या में भी पिछले सप्ताह से लगातार गिरावट आ रही है. यहां अभी 15,166 लोग संक्रमित हैं जो 44 दिनों में सबसे कम है. मरीजों के स्वस्थ होने की दर लगभग 85 प्रतिशत तक पहुंच गयी.

एक जून के बाद यह पहला मौका है जब 24 घंटे में 1,000 से कम नए मामले सामने आए. पिछले नौ दिनों से नए मामलों की संख्या 1,000-2,000 के बीच रही है. दिल्ली में 23 जून को सबसे अधिक 3,947 नए मामले सामने आए थे.

क्रेडिट लेने की लगी होड़ आप ने महामारी पर काबू का श्रेय अपनी सरकार को दिया. आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नीत दिल्ली सरकार ने इस लड़ाई को सफलतापूर्वक लड़ा है.

सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आगे बढ़कर इस लड़ाई का नेतृत्व किया. डॉक्टर, नर्स, स्वच्छता कर्मी, पुलिस अधिकारी और अन्य कार्यकर्ता इस लड़ाई में एक साथ थे. उन्होंने कहा कि कोविड से लड़ाई का केजरीवाल मॉडल अब हमारे देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में चर्चा में है.

सिंह पर निशाना साधते हुए दिल्ली बीजेपी के महासचिव राजेश भाटिया ने कहा कि आप दिल्ली में अपनी जिम्मेदारियों से "दूर" भाग रही है. भाटिया ने कहा, "अब वे कह रहे हैं कि सामुदायिक प्रसार हो रहा है, अगर ऐसा है तो वे इसे रोकने के लिए क्या कर रहे थे. कोविड स्थिति दिल्ली सरकार के हाथ से निकल गई थी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा इस पर नियंत्रण में लाया गया.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नक्सल-मुक्त होने पर राष्ट्रपति ने दी छत्तीसगढ़ को बधाई, कहा- 'विकास की नई राह...'
नक्सल-मुक्त होने पर राष्ट्रपति ने दी छत्तीसगढ़ को बधाई, कहा- 'विकास की नई राह...'
फर्जी कॉल सेंटरों के जरिए UK के नागरिकों से ठगे 7 करोड़ रुपये, ED ने कुर्क की संपत्ति
फर्जी कॉल सेंटरों के जरिए UK के नागरिकों से ठगे 7 करोड़ रुपये, ED ने कुर्क की संपत्ति

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget