एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान से 26 ITBP कमांडो सहित 31 भारतीयों का दल दिल्ली पहुंचा, 14 दिनों के क्वॉरन्टीन में रहेंगे

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद 26 जवानों और पांच लोगों को छावला कैंप भेज दिया गया है. यहां से सभी 14 दिनों के क्वॉरन्टीन में रहेंगे. 26 आईटीबीपी के कमांडो अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास सहित दूसरे अहम जगहों पर तैनात थे.

नई दिल्ली: सोमवार को अफगानिस्तान से 31 भारतीयों का एक दल राजधानी दिल्ली पहुंचा. दिल्ली एयरपोर्ट से इन लोगों को सीधे आईटीबीपी के छावला स्थित क्वॉरन्टीन सेंटर पहुंचा दिया गया. लेकिन ये कोई साधारण भारतीय नहीं थे. इनमें से 26 आईटीबीपी के ही वे कमांडो हैं जो अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास स्थित महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा में तैनात हैं.

आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडेय के मुताबिक, इन सभी जवानों सहित बाकी पांच लोगों का एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद छावला कैंप भेज दिया गया. छावला कैंप में से सभी 14 दिन के लिए क्वॉरन्टीन रहेंगे और इस बीच इनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण या फिर संक्रमित पाए गए तो अस्पताल भेज दिया जाएगा. आईटीबीपी के कमांडो अपनी दो साल की पोस्टिंग पूरी कर भारत लौटे हैं और घर पहुंचने से पहले 14 दिन छावला कैंप में ही क्वॉरन्टीन में रहेंगे.

बता दें कि चीन में कोरोना वायरस फैलने के बाद राजधानी दिल्ली में जो पहला क्वॉरन्टीन सेंटर बनाया गया था वो आईटीबीपी का ही था (दूसरा थलसेना का मानेसर में है). अब तक इस सेंटर में चीन और इटली से लाए गए एक हजार से भी ज्यादा भारतीय और विदेशी नागिरकों को क्वॉरन्टीन किया जा चुका है.

itbp

सोमवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से पहुंचे 31 भारतीयों के अलावा अभी भी इटली से आए 481 लोग यहां आईसोलेशन में रखे हुए हैं. छावला कैंप में जवानों के एक नव-निर्मित बैरक (हिमवीर आवास) को आईटीबीपी ने रातों रात क्वॉरन्टीन सेंटर में तब्दील कर दिया था.

इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) का मुख्य चार्टर चीन सीमा की निगहबानी है. लेकिन पिछले डेढ़ दशक से अफगानिस्तान में तालिबान, आईएसएस, हक्कानी नेटवर्क और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी, आईएसआई के खतरे को देखते हुए अफगानिस्तान की राजधानी, काबुल स्थित भारतीय एंबेसी और चार वाणिज्य-दूतावासों (हेरात, जलालाबाद, मजार ए शरीफ और कंधार) की सुरक्षा आईटीबीपी को सौंप दी गई थी. पिछले दस सालों में काबुल दूतावास सहित बाकी वाणिज्य दूतावासों पर आधा दर्जन से ज्यादा आतंकी हमले हो चुके हैं और आईटीबीपी के कमांडो हर बार उनका सफलतापूर्ण मुकाबला कर चुके हैं.

हाल ही में काबुल स्थित गुरुद्वारे पर जो आतंकी हमला हुआ था जिसमें सिख समुदाय के श्रद्धालुओं सहित करीब दो दर्जन लोगों की मौत हो गई थी, वो भी माना जा रहा है कि आतंकी पहले काबुल स्थित भारतीय दूतावास को निशाना बनाना चाहते थे लेकिन वहां की कड़ी सुरक्षा को देखते हुए आतंकियों ने हमला गुरुद्वारे पर कर दिया.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget