एक्सप्लोरर

Corona Virus Crisis: भारत में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, इन 12 राज्यों में तेजी से बढ़ रहा कोविड

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक पिछले 24 घंटो में 3,46,786 नए मामले आए हैं और 2,624 लोगों की जान संक्रमण की वजह से गई है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना का कहर रुकने का नाम नही ले रहा है. कोरोना के मामले हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहे है. पिछले 24 घंटो में भारत मे 3,46,786 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 2,624 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के कुल एक्टिव केस 25,52,940 हो गए हैं जिसमें से करीब 67% सिर्फ 7 राज्यों में हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जरिए जारी आंकड़ो के मुताबिक पिछले 24 घंटो में 3,46,786 नए मामले आए हैं और 2,624 लोगों की जान संक्रमण की वजह से गई है. इसके साथ ही भारत में 1,66,10,481 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जिसमें से 1,89,544 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. वहीं इस संक्रमण से अब तक कुल 1,38,67,997 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. भारत मे अब 25,52,940 एक्टिव केस हैं जिनका इलाज चल रहा है. ये कुल संक्रमित का 15.37% है.

12 राज्यों में तेजी से बढ़ रहा कोरोना
भारत मे 12 राज्य ऐसे है जहां कोरोना संक्रमण के मामले तेजी बढ़ रहे हैं. ये राज्य हैं- महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, छतीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल. वहीं भारत मे मौजूद कुल एक्टिव केस 25,52,940 में 67% केस सात राज्यों में है. ये राज्य हैं महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश , कर्नाटक, केरल, छतीसगढ़, राजस्थान और गुजरात.

  • महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6,93,632 एक्टिव केस हैं जो कि कुल केस का 16% है.
  • उत्तर प्रदेश में 2,73,653 एक्टिव केस हैं जो कि कुल केस का 71% है.
  • कर्नाटक में 2,14,330 एक्टिव केस हैं जो कि कुल केस का 39% है.
  • केरल में 1,79,311 कुल एक्टिव केस हैं जो कि 02% है.
  • छत्तीसगढ़ में 1,23,479 एक्टिव केस हैं और ये कुल केस का 83% है.
  • राजस्थान में 1,17,294 एक्टिव केस हैं और ये कुल केस का 59% है.
  • गुजरात में 1,00,128 एक्टिव केस हैं और भारत के कुल एक्टिव केस का 92% है.

पिछले 24 घंटों में सामने 3,46,786 नए मामलों में से 74.15% दस राज्यों से रिपोर्ट हुए है. ये राज्य हैं- महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा नए मामले 66,836 रिपोर्ट किए गए हैं.

इसके बाद उत्तर प्रदेश में 36,605, केरल में 28,447, केरल में 28,447, कर्नाटक में 26,962, दिल्ली में 24,331, छत्तीसगढ़ में 17,397, राजस्थान में 15,398, गुजरात 13,804, तमिलनाडु में 13,776 और मध्य प्रदेश में 13,590 नए मामले सामने आए.

इसी तरह पिछले 24 घंटो में हुई कोरोना संक्रमण से मौत के 82% मामले दस राज्यों में रिपोर्ट हुए हैं. ये राज्य हैं- महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 773 लोगों की जान कोरोना से गई है.

वहीं दिल्ली में 348, छत्तीसगढ़ में 219, उत्तर प्रदेश में 196, कर्नाटक में 190, गुजरात में 142, तमिलनाडु में 78, पंजाब में 75, मध्य प्रदेश में 74 और राजस्थान में 64 लोगों की जान कोरोना संक्रमण से गई है. भारत मे कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 83.49% है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.14% है.

अब तक इतनी दी गई वैक्सीन डोज

  • भारत मे अब तक 13,83,79,832 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है. जिसमें पहली और दूसरी डोज शामिल है.
  • अब तक 92,68,027 हेल्थकेयर और 1,18,51,655 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली डोज दी जा चुकी है.
  • वहीं 59,51,076 हेल्थकेयर और 61,94,851 फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरी डोज दी जा चुकी है.
  • इसके अलावा 60 साल से ज्यादा उम्र के 4,91,45,265 लोगों को पहली और 71,65,338 को दूसरी डोज दी जा चुकी है.
  • 45 से 60 साल की उम्र के 4,66,71,540 लोगों को पहली और 21,32,080 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है.

यह भी पढ़ें: ऑक्सीजन की कमी से जा रही जानें, दिल्ली में 25 लोगों की रुकी सांस तो अमृतसर में 6 मरीज़ों ने तोड़ा दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'SIR का विरोध नहीं किया', कांग्रेस के मंत्री के बयान पर बवाल, BJP बोली- सभी सच्चाई जानते हैं
'SIR का विरोध नहीं किया', कांग्रेस के मंत्री के बयान पर बवाल, BJP बोली- सभी सच्चाई जानते हैं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget