एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: भोपाल में ट्रेन के 20 कोच में 320 बेड वाला कोविड केयर सेंटर शुरू, ये मरीज़ हो सकेंगे भर्ती

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते आंकड़े को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के 20 कोचों में 320 बिस्तरों वाला कोविड देखभाल केन्द्र शुरू कर दिया. मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इस कोविड देखभाल केन्द्र का निरीक्षण किया.

भोपाल: मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के नये मामलों के मद्देनजर अस्पतालों में बिस्तरों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के 20 कोचों में 320 बिस्तरों वाला कोविड देखभाल केन्द्र रविवार से शुरू कर दिया.

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल रेलवे स्टेशन के छह नंबर प्लेटफॉर्म पर बनाये गये इस कोविड देखभाल केन्द्र का निरीक्षण किया. जिसके बाद उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि ट्रेन के इन कोचों में आवश्यक दवाइयां एवं कर्मी हैं और इनमें आपात स्थिति में उपयोग करने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर भी हैं.

भोपाल स्टेशन पर रेलवे द्वारा पृथक-वास कोच उपलब्ध कराए गए हैं- विश्वास सारंग

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के मरीजों के स्वास्थ्य लाभ के लिए भोपाल स्टेशन पर रेलवे द्वारा पृथक-वास कोच उपलब्ध कराए गए हैं. मंत्री ने कहा कि भीषण गर्मी में कोचों को ठंडा रखने के लिए इनकी खिड़कियों में कूलर लगाए गए हैं और साथ-साथ मच्छरदानियों की व्यवस्था भी की गई है.

 

उन्होंने कहा, ‘‘इस केन्द्र में मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया गया है.’’ रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार सुबह ट्वीट किया था, ‘‘मध्य प्रदेश के भोपाल में भारतीय रेल द्वारा 20 कोविड देखभाल कोचों की व्यवस्था की गयी है, जिनमें 320 बिस्तर होंगे. ये कोच 25 अप्रैल से पूरी तरह कार्य करना शुरू कर देंगे.’’

गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा- विश्वास सारंग

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर इन पृथक-वास कोचों को लगाया गया है. उन्होंने कहा कि इस केन्द्र में कोविड-19 के केवल हल्के एवं मध्यम लक्षण वाले मरीजों को ही भर्ती किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इनमें गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा. अधिकारी ने बताया कि यदि इस केन्द्र में कोई भर्ती मरीज गंभीर हो जाता है, तो उसे किसी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भेज दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget