एक्सप्लोरर

Corona Vaccination: मुंबई में आज सभी केंद्रों पर टीकाकरण बंद, जानिए क्या है कारण

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज वैक्सीन नहीं लगेगी. बीएमसी ने कहा है कि मुंबई में आज किसी भी केंद्र पर टीकाकरण नहीं होगा.मुंबई में 1,283 नए मामलों और 52 लोगों की मौत के साथ अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,95,483 और संक्रमण से मरने वालों की संख्या 14,516 हो गई है.

मुंबई: देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है. इस बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज के लिए सभी केंद्रों पर टीकाकरण बंद रहेगा. बीएमसी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है. बीएमसी ने कहा है कि रविवार होने की वजह से आज शहर के सभी टीकाकरण केंद्र बंद रहेंगे. जबकि सोमवार के लिए जानकारी साझा कर दी जाएगी. 

इसको लेकर बीएमसी ने ट्वीट किया है, ‘’प्रिय मुंबईकर, कल किसी भी केंद्र पर टीकाकरण नहीं होगा. आशा है कि आप सभी का रविवार शानदार रहे. सोमवार का विवरण इस हैंडल और संबंधित वार्डों द्वारा भी साझा किया जाएगा.

बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि मुंबई में वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण नहीं रोका जा रहा है. नगर निकाय के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा, "रविवार होने की वजह से टीकाकरण नहीं होगा."

मुंबई में सामने आए 1,283 नए मामले

मुंबई में 1,283 नए मामलों और 52 लोगों की मौत के साथ अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,95,483 और संक्रमण से मरने वालों की संख्या 14,516 हो गई है. वहीं पुणे जिले में शनिवार को 3520 और मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 992436 हो गई है जबकि 92 और मरीजों की मौत के बाद महामारी से जिले में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 15995 हो गई है.

महाराष्ट्र में कोरोना के 26,133 नए मामले

बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों कोरोना के 26 हजार 133 नए मामले आए हैं जबकि संक्रमण से 682 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 55,53,225 लोगों के संक्रमित होने और कोरोना वायरस संक्रमण से 87,300 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है. 40,294 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही महाराष्ट्र में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 51,11,095 पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में आज से 18 से 44 साल वालों का वैक्सीनेशन रुका, केजरीवाल ने केंद्र से की जल्द टीके उपलब्ध कराने की अपील

Bihar Lockdown: बिहार में 5 जून तक बढ़ सकता है लॉकडाउन, 24 घंटे में मिले सिर्फ 4,375 नए संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget