एक्सप्लोरर

कोरोना वैक्सीनेशनः जल्द ही 50 साल से ज्यादा उम्र वालों को लगाया जाएगा टीका, टीकाकरण में प्राइवेट हॉस्पिटलों की भी होगी भागीदारी

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव बता चुके है की सरकार पहले से कई अलग स्वास्थ्य योजना में बड़े पैमाने पर प्राइवेट हैल्थ केयर के साथ काम कर रही है. इसके चलते सरकार की कई महत्वकांशी योजना सफल हुई है.

नई दिल्लीः केंद्र सरकार जल्द ही 50 साल से ज्यादा और 50 साल से कम उम्र के लोग जो जिन्हें गंभीर बीमारी है उन्हें वैक्सीन देने की शुरुआत करने वाली है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक जल्द इसकी शुरुआत होगी और इसमें सरकारी हैल्थ फैसिलिटी के साथ साथ प्राइवेट हैल्थ केयर सेक्टर की भी बड़ी भागीदारी होगी. इस चरण में 27 करोड़ लोगो को वैक्सीन लगनी है. ऐसे में ज्यादा से ज्यादा सेंटर और सेशन साइट होंगे जिसे कम समय मे ज्यादा लोगो का टीकाकरण हो सके.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक अभी हैल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्करों के वैक्सीनाशन में भी प्राइवेट सेक्टर शामिल है. हालांकि, इनकी संख्या कम है लेकिन इतनी बड़ी संख्या तक पहुंचने के लिए सरकार ने प्राइवेट हैल्थ केयर सेक्टर को साथ लेने का प्लान किया है ताकि तेज़ी से कोरोना का टीकाकरण हो सके.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, ''10 हज़ार अस्पतालों का उपयोग इन वैक्सीनेशन के लिए किया जा रहा है इनमें से 2 हज़ार अस्पताल प्राइवेट सेक्टर के अस्पताल हैं. प्राइवेट सेक्टर के अस्पतालों का फोर्स मल्टीप्लायर रोल से केंद्र सरकार अवगत है और उसका इस्तेमाल करती रही है. वैक्सीनेशन में आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि बड़ी संख्या में प्राइवेट सेक्टर के अस्पतालों का उपयोग हम करेंगे वैक्सीनेशन कोई गति को और उसके कवरेज को बढ़ाने के लिए.''

राजेश भूषण ने कहा कि निजी क्षेत्र सरकार के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को गहरी भूमिका निभा रहा है भारत सरकार की आयुष्मान भारत जो 24 हज़ार अस्पताल देशभर में कैशलैस ट्रीटमेंट देते हैं उनमें से 11 हज़ार निजी क्षेत्र के अस्पताल हैं और यह पिछले 2 साल से इंवॉल्वमेंट है. उसी तरह भारत सरकार की सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम सीजीएचएस पूर्णता निजी क्षेत्र पर आधारित है केवल सीजीएचएस की डिस्पेंसरी छोड़ दे तो तो अधिकांश अस्पताल जो 800 से अधिक है यह सीजीएचएस का भाग है. अभी दो तरह के वैक्सीनेशन हो रहे हैं और जल्द ही तीसरी प्रकार का वैक्सीनेशन पॉपुलेशन प्रायरिटी ग्रुप का होगा, वह शुरू होगा तो जो दो अभी हो रहे हैं वह हैं हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर के और एक दिन में 10 हज़ार अस्पतालों का उपयोग इन वैक्सीनेशन के लिए किया जा रहा है इनमें से 2हज़ार अस्पताल प्राइवेट सेक्टर के अस्पताल हैं. प्राइवेट सेक्टर के अस्पतालों का फोर्स मल्टीप्लायर रोल से केंद्र सरकार अवगत है और उसका इस्तेमाल करती रही है.

नीति आयोग में स्वास्थ्य सदस्य डॉ वीके पॉल के मुताबिक प्राइवेट सेक्टर की भूमिका अभी भी है और आगे इसे और ज्यादा बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सरकार आयुष्मान भारत योजना और सीजीएचएस में शामिल सभी प्राइवेट अस्पतालों को वैक्सीन में शामिल कर सकती है. यानी साफ है की आनेवाले वक़्त में ना सिर्फ सरकारी अस्पताल में बल्कि बड़ी संख्या में प्राइवेट हैल्थ केयर सेक्टर के अस्पताल भी शामिल होंगे.

भारत में अब तक 1,19,07,392 कोरोना वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है. जिसमे 64,71,047 हैल्थ केयर वर्कर और 41,14,710 फ्रंट लाइन वर्कर हैं जिन्हें पहली डोज़ दी जा चुकी है. जबकि 13,21,635 हैल्थकेयर वर्करों को दूसरी डोज़ लग चुकी है. देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, वहीं फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था.

केवड़िया में तीनों सेनाओं के टॉप कमांडर्स को संबोधित करेंगे पीएम मोदी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
Xप्लेन: पिटबुल अटैक में मालिक को मिले कितनी सजा, कुत्तों से कब मिलेगी निजात?
पिटबुल अटैक में मालिक को मिले कितनी सजा, कुत्तों से कब मिलेगी निजात?
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget