एक्सप्लोरर

कोरोना से हालात फिर बेकाबू: महाराष्ट्र के 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू, अब चुनावी राज्य तमिलनाडु भी चपेट में

देश के दस सबसे ज्यादा केस वाले जिलों में नौ जिले महाराष्ट्र के हैं. हाल ये हो गया है कि कई शहरों में नाइट कर्फ्यू तक लगाना पड़ा.चुनावी राज्य भी इसकी चपेट में आते जा रहे हैं. तमिलनाडु में रोजोना एक हजार नए केस सामने आ रहे हैं.

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस एक बार फिर से पांव पसार रहा है. लोगों की लापरवाही ने इस खतरनाक महामारी को फिर से फैलने का मौका दे दिया है और हालात फिर से बेकाबू होने की तरफ बढ़ रहे हैं. गुरुवार के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के 35 हजार 871 नए केस सामने आए हैं और 172 लोगों की जान चली गई. सबसे ज्यादा हालात महाराष्ट्र के खराब हैं, जहां अब हर दिन रिकॉर्ड टूटने लगे हैं.

इस साल एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड केस दर्ज

महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है. यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25 हजार 833 नए केस दर्ज किए गए हैं, जो इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा है. नए मरीजों को मिलाकर राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 23 लाख 96 हजार 340 हो गई है. बृहस्पतिवार को 58 मरीजों की मौत हो जाने के बाद राज्य में अबतक 53 हजार 138 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

देश के दस सबसे ज्यादा केस वाले जिलों में नौ जिले महाराष्ट्र के हैं. हाल ये हो गया है कि कई शहरों में नाइट कर्फ्यू तक लगाना पड़ा. कई जगहों पर लॉकडाउन की नौबत है, लेकिन लोग संभलने को तैयार नहीं. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है, ‘’आधा लॉकडाउन लगाना या नाइट कर्फ्यू लगाना शुरुआत है, ताकि संक्रमण रोका जा सके. हमारी कोशिश ट्रैकिंग, ट्रेसिंग और वैक्सीनेशन पर है.’’

महाराष्ट्र के दस जिलों में नाइट कर्फ्यू

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में ऐसे 10 जिले हैं जहां कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. ये जिले हैं पुणे, नागपुर, मुम्बई, थाने, नाशिक, औरंगाबाद, जलगांव, नांदेड़,  अमरावती और बेंगलुरु अर्बन. बेंगलूरु अर्बन को छोड़ दें तो इन दस में से 9 जिले अकेले महाराष्ट्र के हैं. इन जिलों में अब नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. इसीलिए संक्रमितों की संख्या में महाराष्ट्र नंबर वन है, जिसका कुल केसों में हिस्सा करीब 65 फीसदी है महाराष्ट्र में केस और पाजिटिविटी रेट दोनो बढ़े है. महाराष्ट्र में पॉजिटिविटी रेट 1 मार्च को 11 फीसदी था और अब 16 फीसदी है. ये चिंता की बात है.

महाराष्ट्र के अलावा केरल, पंजाब,कर्नाटक और गुजरात में भी कोरोना पैर पसार रहा है. चुनावी राज्य भी इसकी चपेट में आते जा रहे हैं. तमिलनाडु में रोजोना एक हजार नए केस सामने आ रहे हैं.

यूपी के कई जिलों में धारा 144 लागू

कोरोना काल में यूपी का श्रम मंत्रालय सामूहिक विवाह करा रहा है. कोरोना फैल ना सके इसलिए योगी सरकार ने कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी है. बावजूद इसके गुरुवार को 3600 जोड़ों की शादी में हजारों मेहमानों को बुलाने का रिकॉर्ड बनाया जा रहा है और सीएम कह रहे हैं मास्क पहनों.

यह भी पढ़ें-

Unemployment in India: कोरोना के बीच दोहरी चोट, देश में मार्च 2021 में 6.5 फीसदी हुई बेरोजगारी दर

महाराष्ट्र फिर बना कोरोना कैपिटल: पिछले 24 घंटों में 26 हजार केस दर्ज, इस साल सबसे ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के लिए खिलाफ कल ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के लिए खिलाफ कल ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल रिहा, CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा हिरासत में
LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल रिहा, CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा हिरासत में
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर

वीडियोज

प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget