एक्सप्लोरर

तनाव के बीच चीनी अखबार का ताना, भारत आर्थिक मंदी में फंस जाएगा

ग्लोबल टाइम्स ने भारतीय जीडीपी में और गिरावट की संभावना जताते हुए कहा है कि लाखों लोग फिर से गरीबी रेखा के नीचे जा सकते हैं.

कोरोना महामारी संकट से जूझ रहे भारत को आर्थिक मोर्चे पर भी जबरदस्त झटका लगा है. पहली तिमाही यानि अप्रैल से जून के बीच में भारतीय अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जो जी-20 देशों में सबसे बड़ी गिरावट है. इस बीच चीन के सरकार अखबार ग्लोबल टाइम्स ने ताना कसा है कि अगर कोरोना महामारी को नियंत्रित नहीं किया गया तो भारत पूरी तरह आर्थिक मंदी में फंस जाएगा.

ग्लोबल टाइम्स में छपी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में कोविड-19 के प्रभाव ने पहले से ही कमजोर भारतीय आर्थिक ढांचे को बर्बाद कर दिया है. अखबार ने भारतीय जीडीपी में और गिरावट की संभावना जताते हुए कहा है कि लाखों लोग फिर से गरीबी रेखा के नीचे जा सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार बहुत सारे भारतीय व्यापार और नौकरियां स्थायी रूप से समाप्त हो रही है. साथ ही कोरोना वायरस महामारी दक्षिण एशिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश को पूरी तरीके से प्रभावित कर रहा है. निकट भविष्य में रिकवरी की कोई उम्मीद नहीं नजर आ रही है. भारत के केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय के अनुसार पिछले तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में 39 फीसदी और माइनिंग सेक्टर में भी 23 फीसदी की गिरावट हुई है. लॉकडाउन के कारण सरकार का डेटा भी संदेहास्पद है. कुछ अर्थशास्त्रियों का कहना है, स्थिति और खराब हो सकती है. जुलाई और अगस्त में जब लॉकजाउन में ढील दी गई तो भारत में आर्थिक गतिविधियां शुरू होने के संकेत मिले थे. इस बीच भारत कोरोना वायरस का नया केंद्र बन चुका है, इसलिए आर्थिक गतिविधि अनिश्चित मालूम होती है. वर्तमान में भारत में प्रतिदिन 60 हजार नए केस दर्ज किए जा रहे हैं. भारतीय अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से घरेलू खपत और निर्यात पर निर्भर है. कोरोना संकट के बीच ज्यादातर भारतीय या तो बेरोजगार हो गए हैं या आय में कमी हुई है. इसलिए उनकी खर्च करने की क्षमता बहुत कम हो गई है. साथ ही विदेशी बाजारों में भारतीय वस्तुओं एवं सेवाओं की मांग में कमी आई है. भारत के साथ जारी सीमा विवाद पर ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि एलएसी पर तनाव दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध को और खराब करेगा. साथ ही चीनी कंपनियां भारत से अपना निवेश निकाल सकती है. अखबार ने धमकी दी है कि सीमा विवाद के चलते चीन के बाजार में भारतीय वस्तुओं और सेवाओं का जाना बंद हो जाएगा. इससे भारतीय अर्थव्यवस्था और खराब होगी.

ऐसे में चीन के साथ खराब संबंध आने वाले समय में भारत के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होगा, भारत एक विशाल और शक्तिशाली पड़ोसी से दूर नहीं जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget