एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Crisis: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान जारी, लगातार दिल्ली पहुंच रहे हैं कांग्रेस के विधायक

करीब एक महीने पहले सीएम भूपेश बघेल ने इसी तरह दिल्ली में विधायकों का शक्ति प्रदर्शन करवाया था, जिसके बाद ढाई ढाई साल सीएम के विवाद पर चर्चा रुक गई थी.

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में ढाई ढाई साल के सीएम वाले विवाद की हवा के बीच छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक लगातार दिल्ली पहुंच रहे हैं. चार और विधायक दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं. अब तक 19 विधायक दिल्ली पहुंच चुके हैं. दावा 25 विधायकों के दिल्ली में होने का किया जा रहा है. राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं. इनमें कांग्रेस के 70 विधायक हैं.

पहले भी हुआ विधायकों का शक्ति प्रदर्शन

करीब एक महीने पहले सीएम भूपेश बघेल ने इसी तरह दिल्ली में विधायकों का शक्ति प्रदर्शन करवाया था, जिसके बाद ढाई ढाई साल सीएम के विवाद पर चर्चा रुक गई थी. अब फिर अचानक विधायकों का दिल्ली आने का सिलसिला शुरू हो गया है. जिसे आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस में होने वाले घमासान के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

कांग्रेस विधायकों ने दिल्ली जाने पर रखे अजीबोगरीब तर्क

कुछ कांग्रेस विधायक जब रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे तो एबीपी न्यूज ने उनसे दिल्ली जाने की वजह पूछी. इस पर ज्यादातर विधायकों ने एक ही तरह का कारण बताया. तीन विधायकों ने एक साथ कहा कि हम बच्चों के लिए जा रहे हैं. वहीं एक विधायक ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहा हूं. वहीं, दिल्ली से लौटे एक मंत्री जी ने कहा कि मैं न भूपेश बघेल के साथ हूं और न ही टीएस सिंह देव के साथ. मैं कांग्रेस के साथ हूं.

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल बनाम टीएस सिंह देव के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर ढाई-ढाई साल पर रोटेशन का झगड़ा है. इसको लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मज़बूत वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव वर्तमान सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ बगावती तेवर अपनाते रहे हैं.

ढाई साल पहले छतीसगढ़ में भारी बहुमत से आई कांग्रेस सरकार में 17 दिसम्बर 2018 को भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनाए गए थे. माना जाता है कि तब कांग्रेस ने छतीसगढ़ के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को ये कह कर बघेल के नाम पर राज़ी किया था कि ढाई साल बाद मुख्यमंत्री का चेहरा बदल दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें-

गांधी जयंती पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, बापू के सत्याग्रह को किसान आंदोलन से जोड़ा

Coronavirus Updates: देश में पिछले 24 घंटों में 24 हजार 354 नए केस दर्ज, 234 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
Live: राज्यसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
'जब तक सिस्टम नहीं बदलेगा, तब तक...' पेपर लीक बिल पास होने पर बोले राहुल गांधी
'जब तक सिस्टम नहीं बदलेगा, तब तक...' पेपर लीक बिल पास होने पर बोले राहुल गांधी
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget