एक्सप्लोरर

बारिश ने थामी दिल्ली की रफ्तार, जलजमाव के साथ सड़कें ब्लॉक, राजधानी में बैलगाड़ी का भी चलना मुहाल

राष्ट्रीय राजधानी में रातभर बारिश के बाद गुरुवार सुबह भी बारिश जारी रही, जिससे शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज भी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली एक बार फिर पानी पानी हो गई है. कल रात से हो रही तेज बारिश से आईटीओ और मिंटो रोड समेत कई मुख्य सड़कें ब्लॉक हो गई हैं. इन सड़कों पर ट्रैफिक रेंग रहा है, जिससे कई किलोमीटर तक का जाम लग गया है. द्वारका के पास एक बैलगाड़ी भी पानी में धंस गई और उसपर सवाल लोग नीचे सड़क पर भरे पानी में गिर गए.

बुधवार रात से हो रही बारिश

राष्ट्रीय राजधानी में रातभर बारिश के बाद गुरुवार सुबह भी बारिश जारी रही, जिससे शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज भी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. आईएमडी के अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे तक पालम वेधशाला में 86 और सफदरजंग मौसम केन्द्र में 42.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.

राजधानी में हुई बारिश के कारण अलग-अलग नजारे भी दिखे. दिल्ली के सबसे व्यस्त चौराहे ITO पर भारी बारिश के कारण ट्रैफिक धीमा हो गया और फिर लंबा जाम लग गया. वहीं दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जाकिर नगर इलाके में अंडरपास में पानी भर जाने के कारण एक कारण आधी डूब गई. इसके कारण लोगों ने मिलकर गाड़ी को धक्का दिया और पानी से बाहर निकाला.

आगे भी जारी रहेगी बारिश

आईएमडी के अनुसार बुधवार शाम तक शहर में अगस्त में होने वाली बारिश की तुलना में इस साल अब तक 72 प्रतिशत कम बारिश हुई थी. पिछले 10 साल में यह सबसे कम बारिश है. आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में ‘‘रात भर बारिश जारी रही’’ और आज दिन में भी बारिश होने की संभावना है.

उन्होंने बताया कि मॉनसून की अक्षरेखा दिल्ली-एनसीआर के करीब बनी हुई है. इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण है. अरब सागर से उठी दक्षिण-पूर्वी हवाओं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं से आर्द्रता बनी है.

उन्होंने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक हल्की बारिश जारी रहेगी. इससे पहले आईएमडी ने मंगलवार से बृहस्पतिवार के बीच एक-दो बार भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था.

ये भी पढ़ें

तेलंगानाः पति के छोड़ने पर पत्नी ने बेच दिया अपना 2 महीने का बच्चा, आरोपी महिला समेत 6 गिरफ्तार अब सिर्फ 300 कॉलेजों को ही मान्यता दे पाएंगे विश्वविद्यालय, नई शिक्षा नीति के तहत किया गया फैसला 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, अब कितना लगेगा टैक्स?
होर्मुज संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, अब कितना लगेगा टैक्स?
Abhishek Banerjee Assault: अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए हमले पर बंगाल पुलिस का एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए हमले पर बंगाल पुलिस का एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार
अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद आया शुभेंदु सरकार का पहला रिएक्शन, कहा- '15 साल तक खुद को...'
अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद आया शुभेंदु सरकार का पहला रिएक्शन, कहा- '15 साल तक खुद को...'
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: Asad के ढेर होने के बाद... इंदिरापुरम में सन्नाटा या डर? | | Khora News | UP
Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मां की वो बात, जिसे सुन भावुक हो जाएंगे | Asad Encounter | Khora
Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई सियासत, ममता बनर्जी बोलीं- शासक हत्यारे बन गए, BJP ने दिया जवाब
अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई सियासत, ममता बनर्जी बोलीं- शासक हत्यारे बन गए, BJP ने दिया जवाब
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले केसी वेणुगोपाल
Train Rules: 1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
Heel Pain Is A Big Problem: सुबह उठते ही एड़ियों में होता है तेज दर्द, जानें यह किस बीमारी का संकेत?
सुबह उठते ही एड़ियों में होता है तेज दर्द, जानें यह किस बीमारी का संकेत?
Embed widget