एक्सप्लोरर

पंजाब नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, बीजेपी की बड़ी हार

पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस ने रविवार को नगर निकाय चुनाव में भारी जीत हासिल की, जबकि विपक्षी शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी ने बूथ कैप्चरिंग और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने पटियाला नगर निगम में 58 वार्डो पर जीत हासिल की, जबकि विपक्ष यहां खाता भी नहीं खोल पाया.

चंडीगढ़: पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस ने रविवार को नगर निकाय चुनाव में भारी जीत हासिल की, जबकि विपक्षी शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी ने बूथ कैप्चरिंग और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने पटियाला नगर निगम में 58 वार्डो पर जीत हासिल की, जबकि विपक्ष यहां खाता भी नहीं खोल पाया.

जालंधर में कांग्रेस ने 66 वार्डो में जीत हासिल की, जबकि अकाली दल-भाजपा ने 12 सीटें जीती. अमृतसर में कांग्रेस ने 69 सीटों पर जीत दर्ज की और अकाली दल-भाजपा ने मिलकर 12 वार्डो पर जीत हासिल की.

अमृतसर, जालंधर और पटियाला नगर निगमों और 29 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान रविवार को हुआ.

पटियाला शहर और कुछ अन्य स्थानों पर अकाली दल-भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मामूली झड़पें हुईं.

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के गृहनगर पटियाला में पुलिस को दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा.

अकाली दल ने सभी वार्डो में चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देते हुए चुनाव को तत्काल रद्द करने की मांग की.

अकाली दल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई हिंसा की उच्चस्तरीय जांच कराने और कांग्रेस के एजेंट के रूप में काम करने वाले प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज करने की मांग की.

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) पर निकाय चुनाव में जनता की आवाज को हराने के लिए कांग्रेस की साजिश का हिस्सा बनने का आरोप लगाया.

उन्होंने परिणाम घोषित होने के बाद कहा, "हम उच्च न्यायालय जाएंगे और एसईसी, सत्ताधारी कांग्रेस और पुलिस अधिकारियों की साजिश को बेनकाब करेंगे."

दूसरी तरफ अमरिंदर सिंह ने चुनाव परिणाम को कांग्रेस की नीतियों पर जनता की स्पष्ट मुहर और विपक्ष के कुप्रचार की करारी हार बताया. उन्होंने एक बयान में कहा, "में पंजाब के लोगों को विपक्ष के दबाव के हथकंडे के आगे न झुकने के लिए बधाई देता हूं."

अकाली दल और बीजेपी के नेताओं ने सत्ताधारी कांग्रेस पर धांधली करने के आरोप के साथ राज्य निर्वाचन आयोग के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय के सामने दोपहर में विरोध प्रदर्शन किया.

अकाली नेता और पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने यहां मीडिया से कहा, "हमने लोकतंत्र की ऐसी हत्या पहले कभी नहीं देखी, जैसी कि आज हुई है."

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस, मुख्य विपक्ष आम आदमी पार्टी आप और शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के बीच था.

पंजाब के सबसे बड़े शहर लुधियान के नगर निगम के लिए चुनाव नहीं हो सका, क्योंकि यहां मतदाता सूची को अपडेट नहीं किया जा सका था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget