एक्सप्लोरर

डॉलर के सामने रुपये का शतक लगवाकर ही मानेंगे पीएम मोदी! सुप्रिया श्रीनेत का केंद्र सरकार पर तंज

Supriya Shrinate: कांग्रेस ने रुपए की कीमत में लगातार हो रही गिरावट को लेकर लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अब रुपये को मैग्निफाइंग ग्लास से ढूंढने की जरूरत पड़ गई.

Supriya Shrinate On PM Modi: कांग्रेस ने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि वह रुपये का शतक लगवाकर ही मानेंगे. पार्टी के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया कि पीएम मोदी की सरकार में रुपये के मूल्य में 50 फीसदी की गिरावट आई है और रिजर्व बैंक की ओर से विदेशी मुद्रा भंडार से अरबों डॉलर खर्च करने के बावजूद रुपया संभल नहीं रहा है.

सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार और अमेरिकी मुद्रा सूचकांक में नरमी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे की बढ़त के साथ 86.26 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. रुपया गुरुवार को नौ पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.44 पर बंद हुआ था.

रुपये को संभालना है- सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने मैग्निफाइंग ग्लास दिखाते हुए कहा, ‘‘मैं ढूंढ रही हूं कि रुपया कहां तक गिरता चला गया है? इसी के साथ यह भी ढूंढ रही हूं कि प्रधानमंत्री की गरिमा कहां तक गिरी है? आज रुपया ढूंढने पर भी नहीं मिल रहा है, गिरता ही चला जा रहा है, संभाले नहीं संभल रहा. रुपया 87 पर गोते लगाने को तैयार है. प्रधानमंत्री मोदी को कोई बताए कि रुपये का शतक नहीं लगवाना है, रुपये को संभालना है.’’

पीएम मोदी पर कांग्रेस ने तंज कसा

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की एक पुरानी टिप्पणी का हवाला देते हुए कटाक्ष किया, ‘‘एक बड़े महान अर्थशास्त्री ने कहा था कि जैसे-जैसे रुपया गिरता है, प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा गिरती है. सुना है प्रधानमंत्री आवास पर खुदाई चल रही है और ढूंढा जा रहा है कि प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा आखिर कौन से गड्ढे में जाकर गिर गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर 87 पार जाने की कोशिश में है.’’

कांग्रेस नेता के अनुसार, जब नरेंद्र मोदी मई 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बने थे, तब डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 58 थी. उन्होंने कहा, ‘‘मई, 2014 में एक डॉलर 58 रुपये का था और जनवरी 2025 में 1 डॉलर की कीमत 87 रुपये है.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रुपये के मूल्य को 50 फीसदी तक डुबो दिया है.

'रुपये को बचाने के लिए रिजर्व बैंक ने पूरी ताकत लगा दी'

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हालात ये हैं कि रुपये को बचाने के लिए रिजर्व बैंक ने पूरी ताकत लगा दी है. सितंबर, 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार 704 अरब डॉलर था, लेकिन इसके बाद से रुपये को बचाने के लिए 80 अरब डॉलर यानी 6,83,000 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए, लेकिन रुपया संभल नहीं रहा है.’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी रुपये का शतक लगाने में जुटे हुए हैं. ऐसा लग रहा है कि रुपया भागता जा रहा है और प्रधानमंत्री मोदी पीछे से नारे लगा रहे हैं, अबकी बार 60 पार, 65 पार, 70 पार, 75 पार, 80 पार, 85 पार.. अब 87 पार भी करवा देंगे. नरेंद्र मोदी ने ठान लिया है, वे रुपये का शतक लगवा कर ही रहेंगे. सरकार को बताना चाहिए कि वह रुपये की स्थिरता के लिए क्या कदम उठा रही है.’’

यह भी पढ़ें:  इनकम टैक्स के तहत खत्म किया जाए TDS सिस्टम? याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget