एक्सप्लोरर

चुनाव प्रचार में बड़े पैमाने पर उतरेगा कांग्रेस सेवा दल, 83 सीटों पर रहेगी नज़र

प्रशिक्षित लोग मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में होने जा रहे विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करेंगे.

नई दिल्ली: कांग्रेस का सेवा दल आगामी विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में बड़े पैमाने पर उतरने की तैयारी में है. इसके लिए वह अपने कार्यकर्ताओं को अगले महीने विशेष प्रशिक्षण देने जा रहा है. सेवा दल के विशेष प्रशिक्षण में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रबंधन, ज्वलंत मुद्दों, कांग्रेस की नीतियों, चुनावी वादों, मोदी सरकार और संबंधित राज्य सरकारों की 'विफलताओं' के बारे में बताया जाएगा.

प्रशिक्षित लोग मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में होने जा रहे विधानसभा चुनावों और अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए 'डोर टू डोर' और बूथ स्तर पर प्रचार करेंगे.

सेवा दल के मुख्य संगठक लालजी भाई देसाई ने कहा, 'अक्टूबर की शुरुआत में कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए प्रशिक्षित करने का हमारा कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है. हम अलग-अलग चरणों में सेवा दल के कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेंगे. प्रशिक्षित कार्यकर्ता आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए बूथ स्तर पर और डोर टू डोर प्रचार करेंगे.'

सेवा दल ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में 83 ऐसी सीटों को चिह्नित किया है जहां उसका प्रचार अभियान मुख्य रूप से केंद्रित होगा. ये वो सीटें हैं जहां पिछले पांच-छह बार से कांग्रेस हार रही है, बीजेपी और कुछ अन्य दलों के दिग्गज चुनावी मैदान में होते हैं.

देसाई ने आगे कहा, "83 सीटों पर हम मुख्य रूप से प्रचार अभियान चलाएंगे. वैसे, हमारे लोग चुनावी राज्यों के हर क्षेत्र में प्रचार करेंगे." सेवा दल ने मध्य प्रदेश में 'डोर टू डोर' प्रचार के लिए 30 सीटों का चयन किया है. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर की सीट गोविंदपुरा (भोपाल) और ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव की सीट रेहली (सागर) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-

टेरर के बीच टॉक पर विदेश मंत्रालय का बड़ा फैसला, भारत-पाक विदेश मंत्रियों की मुलाकात रद्द

मध्य प्रदेश: 150 सीटों पर बीएसपी, गोंगपा के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश में समाजवादी पार्टी

टेरर के बीच टॉक पर घिरी सरकार, कांग्रेस ने पूछा- न्यूयॉर्क में क्यों खानी है बिरयानी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget