एक्सप्लोरर

अकाली-बीएसपी गठबंधन को कांग्रेस ने बताया बेमेल

अकाली दल और बीएसपी के गठबंधन से पंजाब की दलित राजनीति नए सिरे से गरमा गई है. पंजाब में कुल आबादी का करीब 32 प्रतिशत हिस्सा दलित है. सभी पार्टियां इस वर्ग को लुभाने की कोशिश कर रही है.

नई दिल्ली: आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के एलान को कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने बेमेल करार देते हुए कहा कि अकाली दल और बीएसपी की राजनीतिक विचारधारा और वर्गीय हितों में जमीन-आसमान का अंतर है, जिसका कोई असर नहीं होगा.

हरीश रावत ने कहा, "बीएसपी अकेले लड़ती तो हमारे लिए वोटकटवा साबित हो सकती थी, लेकिन अकाली दल के साथ जा कर उन्होंने दलितों को लिए आसान कर दिया है कि वे कांग्रेस के साथ आएं क्योंकि यह वर्ग आरएसएस और अकाली दल जैसी मानसिकता के खिलाफ है."

अकाली दल और बीएसपी के गठबंधन से पंजाब की दलित राजनीति नए सिरे से गरमा गई है. पंजाब में कुल आबादी का करीब 32 प्रतिशत हिस्सा दलित है. सभी पार्टियां इस वर्ग को लुभाने की कोशिश कर रही है. अकाली दल पहले ही एलान कर चुका है सरकार बनी तो उपमुख्यमंत्री दलित समुदाय से होगा. बीएसपी से गठबंधन कर अकाली दल ने पंजाब की राजनीति को दिलचस्प बना दिया है. आम आदमी पार्टी भी दलित उपमुख्यमंत्री का वादा कर चुकी है तो वहीं बीजेपी ने दलित समाज से मुख्यमंत्री बनाने की बात कह दी. 

इन्हीं परिस्थितियों की वजह से पंजाब कांग्रेस के दलित नेता सरकार और संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की मांग कर रहे हैं. बीते दिनों में खड़गे कमिटी के सामने भी दलित विधायकों ने यह बातें रखी. इस बात की प्रबल संभावना है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में जल्द एक दलित उपमुख्यमंत्री देखने को मिल सकता है. दलितों को लुभाने के लिए कांग्रेस उन्हें संगठन में भी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है. 

इसको लेकर सवाल पूछे जाने पर हरीश रावत ने कहा कि हमारी सरकार दलितों के लिए कई कदम उठा चुकी है आने वाले दिनों में हम राजनीतिक फैसले लेंगे. 

आपको बता दें कि कृषि कानूनों के मुद्दे पर बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद अकाली दल ने बीएसपी से हाथ मिलाया है. 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 97 पर अकाली दल और 20 पर बीएसपी चुनाव लड़ेगी. दोनों दल 25 साल पहले भी गठबंधन कर चुके हैं. 

कोरोना को लेकर प्रियंका गांधी का PM पर निशाना, बोलीं- "भारत के प्रधानमंत्री ने कायरों सा बर्ताव किया"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
बिहार में करोड़ों की ठगी का खुलासा, ED ने 5 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी
बिहार में करोड़ों की ठगी का खुलासा, ED ने 5 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी
'दबाई जा रही युवाओं की आवाज', फीस बढ़ोतरी और सीट कटौती पर गरजे राहुल गांधी
'दबाई जा रही युवाओं की आवाज', फीस बढ़ोतरी और सीट कटौती पर गरजे राहुल गांधी
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget