एक्सप्लोरर

Congress Protest: अमित शाह ने राम मंदिर का जिक्र कर साधा निशाना तो कांग्रेस बोली- 'साफ है, आंदोलन से उठी आवाज सही जगह पहुंची'

Ram Temple Foundation Day: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने विरोध के लिए 5 अगस्त को चुना क्योंकि वे अपनी तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देना चाहते हैं.

Congress On Amit Shah: कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आज काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन (Congress Protest) किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन को लेकर पार्टी पर निशाना साधा था. वहीं अब कांग्रेस की ओर से भी केंद्रीय गृह मंत्री पर पलटवार किया गया है. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने केंद्रीय गृह मंत्री पर कांग्रेस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बदनाम करने का आरोप लगाया है.

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि, "आज महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के खिलाफ कांग्रेस के लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बदनाम करने एवं इससे ध्यान भटकाने का गृह मंत्री ने घृणित प्रयास किया. सिर्फ बीमार मानसिकता के लोग ही ऐसे फर्जी तर्क दे सकते हैं. साफ है, आंदोलन से उठी आवाज सही जगह पहुंची है." 

अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

दरअसल, प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने विरोध के लिए 5 अगस्त को चुना और उसके नेताओं ने काले कपड़े पहने क्योंकि वे अपनी तुष्टिकरण की राजनीति को और बढ़ावा देने के लिए एक संदेश देना चाहते हैं. जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो साल पहले अयोध्या में भव्य राम मंदिर की नींव रखी थी, उसी दिन कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. 

"आज ही विरोध प्रदर्शन क्यों किया?"

गृह मंत्री ने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच का हवाला दिया और कहा कि एजेंसी ने शुक्रवार को ना तो किसी को तलब किया और ना ही पूछताछ की और ना ही छापा मारा, लेकिन फिर भी कांग्रेस ने विरोध किया. मुझे समझ में नहीं आया कि उन्होंने आज विरोध क्यों किया. हर दिन जब वे विरोध करते थे, तो वे सामान्य कपड़े पहनते थे, लेकिन आज उन्होंने काले कपड़े पहने थे. 

कांग्रेस नेताओं ने काले कपड़े पहनकर किया प्रदर्शन

बता दें कि, सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में कांग्रेस (Congress) नेताओं ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार के खिलाफ संसद भवन परिसर में काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया. जब कांग्रेसी राष्ट्रपति भवन जा रहे थे तब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. सोनिया गांधी ने पार्टी के मार्च में हिस्सा नहीं लिया. कांग्रेस ने आज देश के विभिन्न हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन किया है. 

ये भी पढ़ें- 

Congress Protest: काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, राम जन्मभूमि का जिक्र कर कहा- तुष्टिकरण है ये

Congress Protest: कई घंटों की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, महंगाई के विरोध में किया जबरदस्त प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget