एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का तेलंगाना चरण आज से फिर होगा शुरू, 16 दिन का है शेड्यूल

Rahul Gandhi: मकथल में 11/22 केवी सबस्टेशन से सुबह साढ़े छह बजे फिर से शुरू होगी और तीन किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राहुल गांधी संभवत: कन्याका परमेश्वरी मंदिर में जाकर पूजा करेंगे.

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन दिनों के अंतराल के बाद आज से तेलंगाना के नारायणपेट जिले के मकताल से फिर से शुरू होगी. पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. कर्नाटक में रायचूर से निकलने के बाद भारत जोड़ो यात्रा ने 23 अक्टूबर की सुबह गुडेबेलूर के रास्ते राज्य में प्रवेश किया था. पैदल मार्च के बाद रविवार दोपहर से 26 अक्टूबर तक तीन दिनों का विराम लिया गया.

राहुल गांधी कन्याका परमेश्वरी मंदिर में करेंगे पूजा!

सूत्रों ने बताया कि यात्रा मकथल में 11/22 केवी सबस्टेशन से सुबह साढ़े छह बजे फिर से शुरू होगी और तीन किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राहुल गांधी संभवत: कन्याका परमेश्वरी मंदिर में जाकर पूजा करेंगे. तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के बुधवार शाम राज्य पहुंचने की उम्मीद है. राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पैदल यात्रा के 26.7 किलोमीटर पूरे होने और पैदलयात्रियों के रात में श्री बालाजी फैक्ट्री, मकथल में रुकने की उम्मीद है.

मकथल से यात्रा तेलंगाना में 16 दिनों तक जारी रहेगी

मकथल से यात्रा तेलंगाना में 16 दिनों तक जारी रहेगी, जिसमें 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों से होते हुए 375 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. यात्रा के सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी. चार नवंबर को एक दिवसीय सामान्य विराम होगा. वायनाड के सांसद बुद्धिजीवियों, विभिन्न समुदायों के नेताओं, राजनेताओं, खेल, व्यवसाय और सिनेमा जगत की हस्तियों से मिलेंगे, जबकि उनमें से कुछ यात्रा के दौरान उनके साथ शामिल होने की तैयारी में हैं. राहुल गांधी तेलंगाना में कुछ प्रार्थना सभागारों, मस्जिदों और हिंदू मंदिरों में जाएंगे. टीपीसीसी ने कहा कि अंतरधार्मिक प्रार्थना भी की जाएगी.

7 सितंबर से शुरू हुई है भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. यात्रा के तेलंगाना चरण की शुरुआत से पहले गांधी ने केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में लंबी यात्रा पूरी की. तेलंगाना में यात्रा के समन्वय के लिए राज्य कांग्रेस ने 10 विशेष समितियों का गठन किया है.

ये भी पढ़ें- पॉपुलर डायरेक्टर Esmayeel Shroff का निधन, 'बुलंदी' जैसी फिल्मों का किया था निर्देशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget