एक्सप्लोरर

'अब तो बच्चे भी लगा रहे 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा', राहुल गांधी ने बिहार SIR विवाद पर भाजपा को घेरा

सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से एसआईआर राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में वोट चुराकर भाजपा की मदद करने का एक संस्थागत प्रयास है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार (24 अगस्त, 2025) को कहा कि बिहार में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के सभी घटक दल आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं और इसके सार्थक परिणाम मिलेंगे.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अररिया में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष के अंत में होने वाले चुनाव के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन जल्द ही एक साझा घोषणापत्र जारी करेगा.

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए साझा घोषणापत्र

गांधी ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन जल्द ही बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एक साझा घोषणापत्र जारी करेगा. विपक्षी गठबंधन के सभी घटक दल वैचारिक और राजनीतिक रूप से एकजुट होकर काम कर रहे हैं और सार्थक परिणाम मिलेंगे.

उन्होंने कहा, ‘मैं इसे ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी घटक दलों के बीच एक अच्छी साझेदारी कहता हूं.’ केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि पूर्वी राज्य बिहार में मतदाता सूची का जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) भाजपा की मदद के लिए वोट चुराने का निर्वाचन आयोग का एक संस्थागत प्रयास है.

'विपक्ष से हलफनामा, सत्ता पक्ष से कोई सवाल नहीं'

उन्होंने कहा, 'हम निर्वाचन आयोग को बिहार में वोट नहीं चुराने देंगे. निर्वाचन आयोग भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहा है. निर्वाचन आयोग की ओर से एसआईआर राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में वोट चुराकर भाजपा की मदद करने का एक संस्थागत प्रयास है.’

गांधी ने कहा कि निर्वाचन आयोग भाजपा के लिए काम करते हुए पूरी तरह बेनकाब हो गया है. उन्होंने कहा, ‘जब मैंने हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में मतदाता सूची तैयार करने में हुई अनियमितताओं और फर्जी मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के बारे में निर्वाचन आयोग को बताया तो निर्वाचन आयोग ने मुझसे इस मुद्दे पर एक हलफनामा मांगा, लेकिन जब सत्तारूढ़ दल के अनुराग ठाकुर ने एक संवाददाता सम्मेलन में यही बात कही तो आयोग ने उनसे कोई हलफनामा नहीं मांगा.'

'बच्चे भी लगा रहे 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा'

उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि निर्वाचन आयोग निष्पक्ष नहीं है. निर्वाचन आयोग के पक्षपातपूर्ण व्यवहार को बदलने की जरूरत है. राहुल गांधी ने कहा, ‘बिहार में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ बेहद सफल रही है और लोग बड़ी संख्या में इसमें शामिल हुए हैं. हमें राज्य के करोड़ों लोगों का समर्थन मिला है, जो खुद-ब-खुद हमारे साथ जुड़े हैं. इससे यह बात साबित हो गई है कि निर्वाचन आयोग बिहार में लोगों के वोट चुरा रहा है.’

गांधी ने कहा, ‘हमारी यात्रा के प्रभाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब छोटे-छोटे बच्चे भी 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगा रहे हैं.’ हालांकि, उन्होंने इस सवाल का सीधा जवाब देने से परहेज किया कि महागठबंधन आगामी चुनाव में तेजस्वी यादव को ‘इंडिया’ गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार क्यों नहीं घोषित कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘हम एक-दूसरे का सहयोग कर रहे हैं और हमें 'वोट चोरी' रोकनी है.’

सम्मेलन में ये बड़े नेता मौजूद

संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के दीपांकर भट्टाचार्य, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुकेश सहनी और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के कई अन्य नेता भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें:- 'लोकतंत्र पर बुलडोजर चलाने जैसा', पीएम-सीएम को हटाने वाले बिल पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
डीए, कंटेनर समेत मोदी सरकार ने लिए ये 4 बड़े फैसले, दिवाली से पहले बड़ा तोहफा
डीए, कंटेनर समेत मोदी सरकार ने लिए ये 4 बड़े फैसले, दिवाली से पहले बड़ा तोहफा
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget