एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने नए गवर्नर पर उठाए सवाल, कहा- आरबीआई को करेंगे कमजोर, सरकार के इशारों पर होगा काम

पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि 2016 की नोटबंदी के कदम के बचाव के लिए दास महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त होने वाले दूसरे व्यक्ति हैं, जो दिखाता है कि सरकार आम लोगों के प्रति असंवेदनशील है.

नई दिल्लीः शक्तिकांत दास को आरबीआई गवर्नर नियुक्त करने के सरकार के फैसले पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि वह सरकार के इशारे पर काम करेंगे. इसके साथ ही पार्टी ने कहा कि सरकार ने एक प्रख्यात अर्थशास्त्री के बदले उस नौकरशाह को आरबीआई गवर्नर बनाया, जिसने नोटबंदी का बचाव किया था. यह कदम संस्थान को कमजोर कर देगा. पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि 2016 की नोटबंदी के कदम के बचाव के लिए दास महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त होने वाले दूसरे व्यक्ति हैं, जो दिखाता है कि सरकार आम लोगों के प्रति असंवेदनशील है. चिदंबरम ने ट्वीट किया, "सरकार ने ऐसे दो लोगों को दो महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया है, जिन्होंने नोटबंदी का समर्थन किया था. मोदी सरकार के बारे में क्या कहा जाए? क्या सरकार देश के लोगों को यह कह रही है कि 'आप क्या सोचते हैं, हमें इससे कोई मतलब नहीं, हम वही करेंगे, जिससे हमें खुशी मिलती है?" शक्तिकांत दास को आरबीआई गवर्नर नियुक्त करने को लेकर बीजेपी के नेताओं ने भी सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं. राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सवाल उठाते हुए कहा, ''दास को आरबीआई गवर्नर नियुक्त किया जाना गलत है. उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम के गलत कामों में साथ दिया था और बाद में जांच के दौरान उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की थी. वे नहीं जानते कि सरकार ने दास को आरबीआई का गवर्नर किस आधार पर बनाया है. मैंने इस फैसले के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है.'' वहीं गुजरात बीजेपी के नेता जय नारायण व्यास ने बुधवार को RBI गवर्नर की शिक्षा को लेकर ट्वीट किया, ''आरबीआई के नए गवर्नर के पास एमए (इतिहास) की डिग्री है. उम्मीद और दुआ करता हूं कि वह आरबीआई को ही इतिहास न बना दें.'' बता दें कि शक्तिकांत दास, तमिलनाडु काडर के 1980 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं और भारत के 15वें वित्त आयोग के सदस्य रह चुके हैं. सेंट स्टीफन कॉलेज से मास्टर की डिग्री ले चुके दास इससे पहले वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं. बीजेपी नेता ने कहा- कहीं RBI को ही इतिहास न बना दें नए गवर्नर शक्तिकांत दास
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना वायरस, जानें उत्तर प्रदेश समेत कहां-कहां मिले नए केस
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना, जानें UP समेत कहां-कहां मिले नए केस
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget