एक्सप्लोरर

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का आरोप- योगेंद्र यादव का खालिस्तानियों से संबंध, पुलिस करे गिरफ्तार

मंगलवार को लोकसभा में रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा था कि 26 जनवरी के दिन दिल्ली में जो कुछ भी हुआ, किसान आंदोलन में जो भी गलत हो रहा है, इस सबके पीछे की जड़ योगेंद्र यादव हैं.

नई दिल्ली: स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव पर कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने नया हमला किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि योगेंद्र यादव का खालिस्तानियों से संबंध है. पुलिस को योगेंद्र यादव को गिरफ्तार करना चाहिए. इससे पहले मंगलवार को लोकसभा में रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि जो 26 जनवरी को हुआ और किसान आंदोलन में जो गलत हो रहा है इस सारे फसाद की जड़ योगेंद्र यादव हैं. उनको पकड़ लीजिए तो सब साजिश सामने आ जाएगी.

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

कांग्रेस ने रवनीत सिंह बिट्टू के बयान से किनारा कर लिया है. एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बिट्टू के बयान के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. उनका बयान पार्टी का बयान नहीं है. योगेन्द्र यादव आंदोलनकारी हैं और हम यही जानते हैं. अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "हम लोग तो टीवी में देखते हैं...वो (योगेंद्र यादव) भाषण देते हैं...वो कोई छोटे मोटे आदमी तो नहीं हैं. आंदोलनकारी के रूप में ही उन्हें सब देखते हैं."

अपने बयान पर कायम हैं बिट्टू

लोकसभा में दिए अपने बयान पर रवनीत सिंह बिट्टू कायम हैं. उन्होंने कहा, "योगेंद्र यादव के पास न जमीन है, न ट्रैक्टर है-न ट्रॉली है, न टेंट है-न तंबू है, न डंडा है-न झंडा है. एक आदमी उसका नहीं था तो वो लीड क्यों कर रहा था. जब अन्ना की मूवमेंट थी तब ये लीड कर रहा था...मीडिया में बात करने आती है तो भोले भाले किसानों ने इसे आगे कर दिया. सबसे बड़ा प्यादा योगेंद्र यादव है. जब उसे पकड़ेंगे तब पता चलेगा."

जाहिर है कि किसानों के आंदोलन में योगेंद्र यादव बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. उन्हें किसानों का पक्ष रखते हुए खबरों में देखा और पढ़ा जाता है. चाहे मीडिया से बात करनी हो या फिर किसान संगठनों का मामला हो, योगेंद्र यादव लगातार अपनी भूमिका निभा रहे हैं.

सांसद ने राज्यसभा में पूछा- 'सीता-रावण के देश में पेट्रोल सस्ता है तो राम के देश में क्यों नहीं?' मंत्री ने दिया ये जवाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget