एक्सप्लोरर

क्यों रात के 2 बजे तक संसद चला रहे थे पीएम मोदी? इमरान प्रतापगढ़ी ने निकाला ट्रंप कनेक्शन

Waqf Bill 2024: वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को लोकसभा में विपक्ष के भारी विरोध के बीच पारित कर दिया गया है. कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इस विधेयक का विरोध करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

Waqf Amendment Bill 2024: बुधवार (2 अप्रैल) को विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पास कर दिया गया. इस विधेयक को लेकर विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध जताया और सरकार पर तीखे सवाल उठाए. इस बीच, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा.

इमरान प्रतापगढ़ी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

इमरान प्रतापगढ़ी ने लिखा, "माई डियर फ्रेंड डोनाल्ड ट्रंप कल रात भारत पर 26% टैरिफ लगा रहे थे. इसलिए हमारे प्रधानमंत्री जी रात के 2 बजे तक संसद चला रहे थे. जरूरी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए फिर से मुसलमानों के नाम का सहारा लेना पड़ा सरकार को."

अनोखे अंदाज में किया था विधेयक का विरोध

इससे पहले, इमरान प्रतापगढ़ी ने अनोखे अंदाज में इस विधेयक का विरोध किया. वे संसद के गेट पर काले कपड़े पहनकर और हाथ में बैनर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए. उनके बैनर पर लिखा था – "रिजेक्ट वक्फ बिल". विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सिर पर काली पट्टी भी बांध रखी थी, जिससे उनका विरोध और भी स्पष्ट हो गया. बता दें कि विपक्ष के भारी विरोध के बावजूद सरकार ने इस विधेयक को लोकसभा में पारित कर दिया. अब देखना होगा कि राज्यसभा में इस पर क्या प्रतिक्रिया देखने को मिलती है.

विपक्ष ने उठाए कई सवाल

विपक्ष ने इस विधेयक को लेकर कई आपत्तियां उठाईं. विपक्ष का कहना था कि यह वक्फ बोर्डों की स्वायत्तता में हस्तक्षेप करेगा और मुसलमानों के धार्मिक मामलों में सरकार का अतिक्रमण होगा. एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी ने विधेयक का विरोध किया और अपनी बात रखने के बाद अंत में विधेयक की प्रति फाड़ दी.

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भी सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि यह संविधान की मूल भावना पर आक्रमण करने वाला बिल है. उन्होंने कहा, "आज एक विशेष समाज की जमीन पर सरकार की नजर है, कल समाज के दूसरे अल्पसंख्यकों की जमीन पर इनकी नजर जाएगी. संशोधन की जरूरत है. मैं यह नहीं कहता कि संशोधन नहीं होना चाहिए. संशोधन ऐसा होना चाहिए कि बिल ताकतवर बने. इनके संशोधनों से समस्याएं और विवाद बढ़ेंगे. ये चाहते हैं कि देश के कोने-कोने में केस चले.

उन्होंने आगे कहा, "ये देश में भाईचारे का वातावरण तोड़ना चाहते हैं. बोर्ड राज्य सरकार की अनुमति से कुछ नियम बना सकते हैं. ये पूरी तरह से उसे हटाना चाहते हैं. राज्य सरकार की पावर खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. नियम बनाने की ताकत राज्य सरकार को है. राज्य सरकार सर्वे कमिश्नर के पक्ष में नियम बना सकती है. आप सब हटाना चाहते हैं और कह रहे हैं कि ये संशोधन हैं."

ये भी पढ़ें-

Waqf Amendment Bill Live: BJP अभी अपना अध्यक्ष नहीं चुन पाई? अखिलेश यादव के बोलते ही सीट से खड़े हो गए अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget