एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेशः कांग्रेस विधायक ने दी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जला कर मारने की धमकी, फिर मांगी माफी

सोशल मीडिया पर इस बयान के वायरल हो जाने के बाद शुक्रवार को माफी मांगते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यह बयान आवेश में आकर अचानक दे दिया था. मेरे बोलने में कुछ गलतियां हो गई थीं जिसके लिए मैं माफी मांगता हूं.’’

भोपाल: राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जला कर मारने की धमकी दी. हालांकि सोशल मीडिया में बयान वायरल होने के बाद शुक्रवार को विधायक ने माफी भी मांग ली. लोकसभा में प्रज्ञा के नाथूराम गोडसे से संबंधित विवादास्पद बयान पर गुरुवार शाम ब्यावरा में विरोध प्रदर्शन के दौरान दांगी ने कहा, ‘‘हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिन्होंने न केवल इस देश के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए शांति का पैगाम दिया, इस देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया, उनके हत्यारे को बीजेपी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर कहती हैं कि वह हत्यारा ‘देशभक्त’ था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे घिनौनी और इससे खराब बात मेरी जिन्दगी में कोई और हो नहीं सकती. इस बात की हम सब मिल कर बहुत निंदा करते हैं. दांगी ने कहा, ‘प्रज्ञा का पूरा पुतला ही नहीं, वह कभी (यहां) आईं तो प्रज्ञा ठाकुर को जला भी देंगे.’’

प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर कांग्रेस पूरे मध्यप्रदेश में प्रदर्शन कर रही है. इसी के तहत मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के पीपल चौराहे पर दांगी के नेतृत्व में गुरूवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन किया था.

सोशल मीडिया पर इस बयान के वायरल हो जाने के बाद शुक्रवार को माफी मांगते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यह बयान आवेश में आकर अचानक दे दिया था. मेरे बोलने में कुछ गलतियां हो गई थीं जिसके लिए मैं माफी मांगता हूं.’’

दांगी ने कहा कि असल में उनके कहने का मतलब यह था कि राजगढ़ जिले के लोग उनका (प्रज्ञा) बहिष्कार करेंगे. उन्होंने कहा, “हम महात्मा गांधी के अनुयायी हैं और सत्य एवं अहिंसा के जो महान आदर्श उन्होंने कायम किएं हैं, उन पर हम विश्वास करते हैं.”

मध्य प्रदेशः इंदौर के एक और थाने में प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत दर्ज

'संसद सदस्य को आतंकी कहना, गांधी की हत्या से भी बदतर'- Nishikant Dubey BJP सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'RSS संविधान के खिलाफ', राहुल गांधी बोले- उनके खिलाफ लड़ने में मिलती है खुशी
'RSS संविधान के खिलाफ', राहुल गांधी बोले- उनके खिलाफ लड़ने में मिलती है खुशी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget