एक्सप्लोरर

दिल्ली से छत्तीसगढ़ लौटे कांग्रेस विधायक, भूपेश बघेल बोले- सरकार में कोई बदलाव नहीं होगा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के करीब 35 विधायक पिछले एक सप्ताह से दिल्ली में मौजूद थे, जो सीएम के इस दिल्ली दौरे के बाद, सोमवार शाम छत्तीसगढ़ के लिए विशेष विमान से रवाना हो गए.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद से राज्य की राजनीति में लगातार हलचल मची हुई है. राज्य में मुख्यमंत्री पद के ​लिए ढाई-ढाई साल बंटवारे की चर्चा है. इन्हीं चर्चाओं के बीच करीब 35 विधायक पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे. अब ये सभी विधायक सोमवार को वापस रायपुर आ गए.

नई दिल्ली से रायपुर पहुंचने के बाद विधायकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा 'राज्य में सब ठीक है'. दिल्ली जाने का कारण पूछने पर उन्होंने कहा कि निजी कार्य से दिल्ली में थे. हालांकि रिपोर्ट्स का यही कहना है कि ये विधायक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में एकजुटता जताने के लिए राष्ट्रीय राजधानी गए थे.

छत्तीसगढ़ सरकार में कोई बदलाव नहीं होगा
वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आश्वस्त नजर आ रहे हैं और उत्तर-प्रदेश में मिली नई जिम्मेदारी में व्यस्तता दिखा रहे हैं. उससे साफ है कि छत्तीसगढ़ में फिलहाल कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं होने जा रहा है. उन्होंने एक बयान में कहा, "पार्टी ने मुझे उत्तर प्रदेश में एक नई जिम्मेदारी दी है, जिसको देखते हुए मैंने लखीमपुर में हिंसा के बाद वहां जाने का प्रयास किया. लेकिन घटनास्थल पर पहुंच नहीं सका, इसलिए दिल्ली आ गया. जहां तक छत्तीसगढ़ की बात है, फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है."

अगस्त में बघेल ने किया था दिल्ली दौरा 
छत्तीसगढ़ में साल 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव के बीच रिश्ते सहज नहीं हैं. जून 2021 में मुख्यमंत्री पद पर बघेल के ढाई साल पूरे होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के खेमे ने दावा किया था कि आलाकमान ने ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री पद के लिए सहमति दी थी. राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस आलाकमान ने विवाद को सुलझाने के लिए अगस्त में बघेल और सिंहदेव को दिल्ली बुलाया था. जब बघेल दिल्ली में थे तब कांग्रेस के 70 में से 54 विधायकों ने उनके समर्थन में दिल्ली का दौरा किया था.

ये भी पढ़ें-
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के सुझाव 68 नामों पर जल्द ही होगी जजों की नियुक्ति, कई चरणों में मिलेगी मंजूरी

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी में कैसे भड़की हिंसा? जानिए पूरा घटनाक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget