एक्सप्लोरर

मुंबईः सीएम उद्धव के मातोश्री-2 के निर्माण पर कांग्रेस नेता निरुपम ने उठाया सवाल, जमीन डील में की जांच की मांग

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने आरोप लगाए हैं कि उद्धव ठाकरे ने जिस शख्स से ये जमीन खरीदी थी, उसके खिलाफ ED की जांच चल रही है. निरुपम ने जमीन डील में भी ED जांच की मांग की.

मुंबईः महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र विकास आघाड़ी के सहयोगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने मातोश्री-2 इमारत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. उद्धव ठाकरे के मौजूदा निवास मातोश्री बंगले के ठीक सामने मातोश्री-2 का निर्माण हो रहा है, जिसे उद्धव ठाकरे ने राजभूषण दीक्षित से अक्टूबर 2016 के अंत मे खरीदा था. इस इमारत में ठाकरे परिवार 2 ट्रिपलेक्स फ्लैट बना रहा है जिसके हर एक फ्लैट में 5 बेडरूम होंगे.

मनी लांड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल

संजय निरुपम ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की, कला नगर में मातोश्री 2 का निर्माण हो रहा है जिसे उद्धव ठाकरे ने राजभूषण दीक्षित से खरीदा है जो ED का आरोपी है. राजभूषण दीक्षित और जगभूषण दीक्षित प्रवर्तन निदेशालय के आरोपी हैं जो मनी लांड्रिंग के आरोप में जेल जा चुके है.

निरुपम ने कहा कि ED या जांच एजेंसी को मुम्बई में उद्धव ठाकरे के मातोश्री-2 पर नज़र डालनी चाहिए और जांच करनी चाहिए कि कलानगर, BKC इलाके के 10 हजार स्क्वेयर फुट की जमीन महज 5.80 करोड़ रुपए में कैसे मिल गई, जबकि बाज़ार कीमत 7 गुना से अधिक है. ED को मातोश्री 2 के डील की भी जांच करनी चाहिए.

कलाकारों को मिलता था कलानगर में घर

गौरतलब है कि बांद्रा ईस्ट के कलानागर सोसाइटी के घर कलाकारों को मिलते थे. दिवंगत शिवसेना संस्थापक बालासाहेब भी कार्टूनिंस्ट थे इसलिए उन्हें घर मिला था. मातोश्री के ठीक सामने का घर मशहूर कलाकार कटिंनगेरी हेबर को मिला था. साल 1996 में हेबर के निधन के बाद घर उनकी पत्नी सुशीला और तीनों बच्चों,  उनकी बेटी रेखा राव, रजनी और राणा हेबर के नाम हुआ.

सुशीला हेबर के निधन के बाद तीनों बच्चों ने यह घर राजभूषण दीक्षित और जगभूषण दीक्षित की कंपनी प्लैटिनम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को बेच दिया था. अक्टूबर 2016 में उद्धव ठाकरे ने महज 5.80 करोड़ में यह 10 हजार स्क्वेयर फुट की जमीन राजभूषण दीक्षित, जगभूषण दीक्षित की कंपनी प्लैटिनम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी से खरीद ली थी.

इस मामले में एबीपी न्यूज ने शिवसेना और प्लैटिनम इन्फ्रास्ट्रक्चर से प्रतिक्रिया मांगी है जो अब तक नहीं मिली है. प्रतिक्रिया मिलने पर हम आपको शिवसेना और प्लेटिनम इंफ्रास्ट्रक्चर की भी खबर देंगे.

ये भी पढ़ें जम्मूः सरकारी बंगलों में मंत्रियों और अधिकारियों के अवैध कब्जे पर हाई कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट इंदौर: 10वीं में शानदार नंबर लाने पर दिहाड़ी मजदूर की बच्ची को मिला फ्लैट, पढ़ाई की भी मुफ्त व्यवस्था
मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
CJP Protest: जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget