एक्सप्लोरर

Gujarat Election: किसानों की कर्जमाफी, सस्ता LPG सिलेंडर और फ्री बिजली, राहुल गांधी ने गुजरात में किए ये बड़े एलान

Rahul Gandhi Gujarat Visit: गुजरात से लगातार सामने आ रहे ड्रग्स मामलों को लेकर भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राज्य सरकार को घेरा.

Gujarat Assembly Elections: आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने कई चुनावी वादे किए और बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर गुजरात में कांग्रेस की सरकार आती है तो उपभोक्ताओं को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे. 

दरअसल, राहुल गांधी साबरमती रिवरफ्रंट पर कांग्रेस (Congress) की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता पर आने के बाद गुजरात के किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी और आम उपभोक्ताओं को भी 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी. इसके साथ ही तीन लाख रुपये तक का कृषि ऋण माफ किया जाएगा. 

ड्रग्स मामलों को लेकर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई - राहुल 

राहुल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात ड्रग्स का सेंटर बन गया है. सारे ड्रग्स मुंद्रा पोर्ट से निकल रहे हैं. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आखिर क्यों इन मामलों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. हर 2-3 महीने में मुंद्रा पोर्ट में ड्रग्स मिलते हैं, जो गुजरात के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रहे हैं.

राहुल ने कहा कि बीजेपी सरकार ने हजारों स्कूल बंद कर दिए थे लेकिन, कांग्रेस 3000 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलेगी. राज्य में लड़कियों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि वह बेरोजगारी खत्म करना चाहते हैं. गुजरात में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने पर फोकस होगा. राहुल ने गारंटी देते हुए कहा कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी. 
 
दरअसल, गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दल राज्य की जनता को लुभाने में लगे हैं. इसी कड़ी में आज राहुल गांधी ने भी गुजरात की जनता से कई चुनावी वादे किए. 
 
गुजरात की जनता से राहुल गांधी ने किए 6 बड़े वादे 

1- मुफ्त होगी 300 यूनिट बिजली 

2- 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

3- 10 लाख रुपये तक मुफ्त होगा इलाज

4- कोरोना पीड़ित परिवारों को मिलेगा 4 लाख रुपये मुआवजा

5- खोले जाएंगे 3000 सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल

6- किसानों का 3 लाख रुपये तक होगा कर्ज माफ

ये भी पढ़ें : 

Delhi Excise Policy: सीबीआई ऑफिसर के सुसाइड पर मनीष सिसोदिया ने उठाया सवाल, कहा- मुझे फंसाने के लिए CBI पर दबाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget