एक्सप्लोरर

Pawan Khera Gets Bail: फ्लाइट से गिरफ्तारी के 3 घंटे के भीतर पवन खेड़ा को मिली बेल, SC के आदेश के बाद निचली अदालत का फैसला

Congress Leader Pawan Khera Bail: पवन खेड़ा को पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर असम पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था. वे उस वक्त रायपुर जा रहे थे.

Pawan Khera Gets Bail: कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश पर द्वारका कोर्ट से जमानत मिल गई है. उन्हें गुरुवार (23 फरवरी) को दिल्ली एयरपोर्ट से असम पुलिस (Assam Police) ने गिरफ्तार किया था. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने खेड़ा के खिलाफ कई प्राथमिकियों को एक साथ जोड़ने के लिए असम और उत्तर प्रदेश सरकारों से जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार (27 फरवरी) को होगी. उच्चतम न्यायालय में असम पुलिस ने कहा था कि पवन खेड़ा ने लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री के खिलाफ 'अपमानजनक टिप्पणी' का इस्तेमाल किया. असम पुलिस ने कहा कि वह पवन खेड़ा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तारी से सुरक्षा के लिए दायर रिट याचिका पर जवाब दाखिल करना चाहेगी. 

क्या हुआ था कोर्ट में?

पवन खेड़ा के वकील ने उच्चतम न्यायालय से कहा था कि उनके मुवक्किल ने प्रधानमंत्री पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है और उन पर लगाए गए आरोपों में गिरफ्तारी की आवश्यकता नहीं है. पवन खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट से अपने खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकियों को एक साथ जोड़ने और गिरफ्तारी से सुरक्षा का आग्रह किया था. 

रायपुर जाने से पहले किया गिरफ्तार

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को पीएम मोदी के खिलाफ उनकी टिप्पणी के संबंध में दिल्ली-रायपुर की उड़ान से उतारे जाने के बाद असम पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया था. उन्हें जब गिरफ्तार किया उस वक्त वे कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में भाग लेने के लिए रायपुर जा रहे थे. दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें असम पुलिस के अनुरोध पर दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था. हम सिर्फ उनका (असम पुलिस) सहयोग कर रहे थे. उन्हें गिरफ्तार किया गया है. 

ये भी पढ़ें- 

Pawan Khera Arrested: शाम को मामला, अगले दिन गिरफ्तारी, पवन खेड़ा पर असम पुलिस ने क्यों दर्ज किए 15 केस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के कई राज्यों में हीटवेव का कहर, प्रचंड गर्मी की वजह से तापमान 47 डिग्री पार, कब मिलेगी राहत?
भारत के कई राज्यों में हीटवेव का कहर, प्रचंड गर्मी की वजह से तापमान 47 डिग्री पार, कब मिलेगी राहत?
'भविष्य के युद्धों में AI, रोबोटिक्स और साइबर सिस्टम की होगी मुख्य भूमिका', शिरडी में बोले CDS अनिल चौहान
'भविष्य के युद्धों में AI, रोबोटिक्स और साइबर सिस्टम की होगी मुख्य भूमिका', शिरडी में बोले CDS अनिल चौहान
ट्विशा मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 25 मई को जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी सुनवाई
ट्विशा मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 25 मई को जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी सुनवाई
PM मोदी की मार्को रुबियो से मुलाकात, रक्षा और ऊर्जा के मसले पर चर्चा, ईरान को लेकर क्या हुई बात?
PM मोदी की मार्को रुबियो से मुलाकात, रक्षा-ऊर्जा के मसले पर चर्चा, ईरान को लेकर क्या हुई बात?

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget