एक्सप्लोरर

सिद्धू बोले- PM मोदी पाकिस्तान गये तो पठानकोट हमला हुआ, मैं गया तो शांति संदेश आया

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब पाकिस्तान से वापस आये तो पठानकोट में आतंकवादी हमला हो गया. लेकिन जब मैं वापस आया तो कुछ 'नोक-झोंक' होने पर मेरे दोस्त का संदेश आया कि हम शांति चाहते हैं.

जयपुर: पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाकर विवादों में आ चुके कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद भारत के साथ उसके रिश्तों में सुधार आयेगा. उन्होंने दावा किया कि उनका यह भरोसा तब और मजबूत हुआ जब वह पाकिस्तान से लौटे और विवाद हुआ. इस पर उनके दोस्त (इमरान खान) की तरफ से संदेश आया कि वे दोनों देशों के रिश्तों में सुधार चाहते हैं, और इस दिशा में अगर हम एक कदम बढायेंगे तो वह (पाकिस्तान) दो कदम आगे बढायेंगे.

राजस्थान के अजमेर शहर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ''पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जब पाक से लौटे तो कारगिल युद्ध हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पाकिस्तान से वापस आये तो पठानकोट में आतंकवादी हमला हो गया. लेकिन जब मैं वापस आया तो कुछ 'नोक-झोंक' होने पर मेरे दोस्त का संदेश आया कि हम शांति चाहते हैं...आप एक कदम बढेंगे और हम दो कदम बढेंगे.''

अजमेर में यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित 'सोच से सोच की लडाई' कार्यक्रम में पंजाब के पर्यटन मंत्री ने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि खिलाड़ी बाधा तोड़ते हैं और चाहे खिलाड़ी हो या कलाकार, वे प्यार का संदेश देकर लोगों को करीब लाने के लिए काम करते हैं.' क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू ने कहा कि बातचीत और संवाद द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने का एकमात्र तरीका है क्योंकि रक्त बहाकर कुछ भी हासिल नहीं किया गया ,यह केवल नकारात्मकता लेकर आता है.

अमेरिका ने दिया पाकिस्तान को झटका, आतंकियों पर कार्रवाई नहीं करने पर 2100 करोड़ रुपये की मदद रोकी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 दिसम्बर 2015 की लाहौर यात्रा के दौरान वहां के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात का उल्लेख करते हुए सिद्धू ने कहा कि मोदी बिना किसी निमंत्रण के गये थे, क्योंकि 'बातचीत ही एक मात्र रास्ता' है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप माफी तो मांगते हैं लेकिन कोर्ट में', राहुल गांधी पर BJP का पलटवार
'आप माफी तो मांगते हैं लेकिन कोर्ट में', राहुल गांधी पर BJP का पलटवार
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, इस राज्य से आई डराने वाली रिपोर्ट
7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, इस राज्य से आई डराने वाली रिपोर्ट
खरगे के आरोप पर नड्डा का पलटवार, बोले - 'दिल्ली पुलिस की कार्रवाई...'
खरगे के आरोप पर नड्डा का पलटवार, बोले - 'दिल्ली पुलिस की कार्रवाई...'

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget