एक्सप्लोरर

'अभी पाकिस्तान काफी कमजोर है, ये Pok छीनने का सही समय', बोले कांग्रेस नेता हरीश रावत

Harish Rawat News: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान संसद में इस बारे में एक प्रस्ताव पारित हुआ था. पीओके को पाकिस्तान से छीनने का ये सही समय है.

Harish Rawat On Pok: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने रविवार (4 दिसंबर) को पीओके को लेकर बड़ा बयान दिया है. हरीश रावत ने कहा कि पीओके (PoK) को छुड़ाना हमारा कर्तव्य है. कांग्रेस सरकार के दौरान संसद में इस बारे में एक प्रस्ताव पारित हुआ था तो ये मोदी सरकार के एजेंडे में होना चाहिए. वर्तमान में पाकिस्तान (Pakistan) कमजोर स्थिति में है. इस समय हम पीओके को वापस ले सकते हैं.

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पीओके को पाकिस्तान से छीनने का सही समय है. केन्द्र सरकार को यह काम करना चाहिए. उन्होंने एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी और दिल्ली के सीएम पर अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा. हरीश रावत ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी और अरविंद केजरीवाल में कंपटीशन चल रहा है कि बीजेपी की कौन ज्यादा मदद कर सकता है. 

पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने किया था पीओके का दौरा

पोओके को लेकर कांग्रेस नेता हरीश रावत का बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान सेना में बड़ा बदलाव हुआ है. जनरल असीम मुनीर को पाकिस्तान का नया सेना प्रमुख बनाया गया है. जिन्होंने जनरल क़मर जावेद बाजवा की जगह ली है. जनरल असीम मुनीर ने शनिवार (3 दिसंबर) को ही पीओके में रखचिकरी सेक्टर में सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने भारत को सीधी चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हमारी सेना मातृभूमि के हर इंच की रक्षा के लिए तैयार है. 

रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को दी थी चेतावनी

असीम मुनीर भारत के उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के हालिया बयान का जिक्र कर रहे थे. जिसमें उन्होंने पीओजेके वापस लेने के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर कहा था कि जहां तक भारतीय सेना का संबंध है, वह भारत सरकार की ओर से दिए गए किसी भी आदेश को पूरा करेगी. जब भी इस तरह के आदेश दिए जाएंगे, हम हमेशा इसके लिए तैयार रहेंगे. राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने 27 अक्टूबर को कहा था कि पाकिस्तान (Pakistan) अवैध रूप से कब्जा किए गए कश्मीरी क्षेत्रों में मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है और उसे किसी दिन इसकी कीमत चुकानी होगी. 

ये भी पढ़ें- 

Pakistan: पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख असीम मुनीर ने भारत के लिए उगला जहर, जानिए क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, भ्रम फैलने की शिकायत पर दिया आदेश
अदालती कार्यवाही की Video रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, भ्रम फैलने की शिकायत के बाद आदेश

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget