एक्सप्लोरर

Pakistan: पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख असीम मुनीर ने भारत के लिए उगला जहर, जानिए क्या कुछ कहा

Pakistan News: आईएसआई के पूर्व प्रमुख जनरल असीम मुनीर को पाकिस्तान का नया सेना प्रमुख बनाया गया है. उन्होंने जनरल कमर जावेद बाजवा का स्थान लिया है.

Pakistan General Asim Munir: पाकिस्तान के नवनियुक्त सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल असीम मुनीर ने भारत के खिलाफ जहर उगला है. जनरल असीम मुनीर (Asim Munir) ने शनिवार (3 दिसंबर) को उकसाने वाला बयान देते हुए कहा कि भारत अपने नापाक मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होगा और किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा के अनुसार, सेना प्रमुख ने शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के रखचिकरी सेक्टर में सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया और सैनिकों से बातचीत के दौरान ये टिप्पणी की.

जनरल असीम मुनीर को एलओसी पर ताजा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई. अधिकारियों और सैनिकों के साथ बातचीत में सेना प्रमुख ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए सैनिकों की सराहना की. 

क्या कहा पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख ने?

जनरल असीम ने कहा कि उन्होंने हाल ही में गिलगित, बाल्टिस्तान और आजाद जम्मू-कश्मीर पर भारतीय नेतृत्व के गैर-जिम्मेदाराना बयानों पर ध्यान दिया है. सीओएएस ने कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि पाकिस्तान के सशस्त्र बल न केवल हमारी मातृभूमि के हर इंच की रक्षा के लिए, बल्कि दुश्मन से कोई भी लड़ाई लड़ने के लिए भी तैयार हैं. 

कमर जावेद बाजवा की जगह ली

उन्होंने कहा कि भारत कभी भी अपने नापाक मंसूबों को पूरा नहीं कर पाएगा. दुनिया को न्याय सुनिश्चित करना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार कश्मीरी लोगों से जो वादा किया गया है उसे पूरा करना चाहिए. इससे पहले, आगमन पर कॉर्प्स कमांडर रावलपिंडी लेफ्टिनेंट जनरल शाहिद इम्तियाज ने सेना प्रमुख की अगवानी की. आईएसआई (ISI) के पूर्व प्रमुख जनरल असीम मुनीर (General Asim Munir) ने जनरल कमर जावेद बाजवा का स्थान लिया है. जो बीती 29 नवंबर को पाकिस्तान के सेना प्रमुख के रूप में सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं. 

ये भी पढ़ें- 

तालिबान बढ़ा रहा भारत की तरफ दोस्ती का हाथ, क्या धोखे की साजिश है उस पार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम
Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम
नाइजीरिया के बोर्नो में सेना के काफिले पर हमला, 15 लोगों की मौत
नाइजीरिया के बोर्नो में सेना के काफिले पर हमला, 15 लोगों की मौत
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget