एक्सप्लोरर

VIDEO: कांग्रेस MLA अल्पेश ठाकोर ने संगीत कार्यक्रम में जमकर उड़ाए नोट

सोशल मीडिया पर नोट उड़ाता हुआ वीडियो के आने के बाद ओबीसी नेता ठाकोर ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि खास उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कांग्रेस विधायक के मुताबिक कार्यक्रम का मकसद राधनपुर में लड़कियों का छात्रावास बनाने के लिए चंदा इकट्ठा करना था.

अहमदाबाद: कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर सोशल मीडिया पर एक वीडियो के वायरल होने के बाद विवादों में फंस गए हैं. इस वीडियो में वह संगीत कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों पर पैसे उड़ाते हुए दिखे हैं. वीडियो क्लिप में ठाकोर और कुछ अन्य लोग राधनपुर में शनिवार को संगीत समारोह ‘दायरो’ के दौरान स्टेज से 10 रुपए के नोट उड़ाते हुए नजर आए. गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अल्पेश कांग्रेस में शामिल हो गए थे. अल्पेश गुजरात के राधनपुर से विधायक हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो के आने के बाद ओबीसी नेता ठाकोर ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि खास उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कांग्रेस विधायक के मुताबिक कार्यक्रम का मकसद राधनपुर में लड़कियों का छात्रावास बनाने के लिए चंदा इकट्ठा करना था.

उन्होंने कहा , ‘‘मुझे पता था कि विवाद होगा. मेरा विचार था कि मेरे समुदाय के लोग आगे आएं और खास उद्देश्य के लिए दान दें क्योंकि हमारे समुदाय में शिक्षा का स्तर बहुत निचले स्तर पर है. छात्राओं के हॉस्टल निर्माण को लेकर पैसा जुटाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया.’’ उन्होंने कहा कि प्रस्तावित हॉस्टल के लिए 15 लाख रूपये जुटाए गए.

उन्होंने कहा , ‘‘मुझे खुशी हुई कि मेरी ओर से केवल 15000 रूपये उड़ाने पर 15 लाख रूपये आए. यह देखकर मैं आश्वस्त हूं कि और लोग नेक उद्देश्य से इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करेंगे.''

हैप्पी बर्थडे राहुल गांधी: 48 के हुए कांग्रेस अध्यक्ष, पीएम मोदी ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget