एक्सप्लोरर

Alka Lamba Remarks: 'डरे हुए लालची लोग...', पवार-अडानी की तस्वीर शेयर कर बोलीं अलका लांबा, बीजेपी ने घेरा तो दी ये सफाई

Alka Lamba Clarifies: शरद पवार और गौतम अडानी को लेकर दिए अपने एक बयान पर निशाना बनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता अलका लांबा ने सफाई दी है.

Alka Lamba Clarifies Over Sharad Pawar Gautam Adani: कांग्रेस नेता अलका लांबा ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कारोबारी गौतम अडानी को लेकर उनके एक बयान पर बीजेपी की ओर से घेरे जाने के बाद सफाई दी है. बीजेपी नेताओं ने अलका लांबा के एक ट्वीट पर सवाल खड़ा किया है. ट्वीट में लांबा ने शरद पवार और गौतम अडानी की एक तस्वीर शेयर कर 'डरे हुए लालची लोग' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए निशाना साधा है. जिस पर बीजेपी के एक नेता शहजाद पूनावाला ने पूछा कि क्या लांबा का ट्वीट कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक प्रतिक्रिया है? कुछ और नेताओं ने भी लांबा के ट्वीट पर रिएक्शन दिए हैं. इसके बाद लांबा ने अपना रुख स्पष्ट किया है. 

अलका लांबा ने दी ये सफाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलका लांबा ने शरद पवार को लेकर उनके ट्वीट पर सफाई देते हुए कहा कि यह कांग्रेस का मत नहीं है. कांग्रेस का बयान पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर देखा जा सकता है. लांबा ने कहा, ''मैं एक कांग्रेस कार्यकर्ता हूं, निजी हैंडल पर मेरे ट्वीट मेरे स्वतंत्र विचार हैं, जिनकी जवाबदेही या जिम्मेदारी मेरी है.'' इसी के साथ लांबा ने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है और पार्टी हर कार्यकर्ता को अपने विचार रखने का अधिकार देती है.

अलका लांबा का वो ट्वीट जिस पर देनी पड़ी सफाई 

अलका लांबा ने शनिवार (8 अप्रैल) को एक शरद पवार और कारोबारी गौतम अडानी वाली एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया था, ''डरे हुए- लालची लोग ही आज अपने निजी हितों के चलते तानाशाह सत्ता के गुण गा रहे हैं, देश के लोगों की लड़ाई एक अकेला राहुल गांधी लड़ रहा है, पूंजीपति चोरों से भी और चोरों को बचाने वाले चौकीदार से भी.''

लांबा के ट्वीट पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ये बोले

''मैं स्तब्ध हूं, क्या यह कांग्रेस का आधिकारिक बयान है. अलका लांबा ने शरद पवार जी पर एक अविश्वसनीय हमला किया है. उन्होंने उन्हें (पवार) लालची और कायर करार दिया है. एक महाराष्ट्रीयन होने के नाते मैं काफी अचंभे में में हूं. क्या यह कांग्रेस और महाराष्ट्र कांग्रेस की आधिकारिक रुख है और एनसीपी को इस पर क्या कहना है?''

गौरव भाटिया का लांबा पर रिएक्शन 

वहीं, बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने लांबा के बयान पर कहा, ''कांग्रेस नेताओं के ट्वीट और बयान पार्टी की मानसिकता को दिखाते हैं. जब तक आप गांधी परिवार की पैरवी करते हैं तो आप सहयोगी हैं, लेकिन अगर असहमत होते हैं और अपने अधिकार का प्रयोग करने का फैसला करते हैं तो आपका अपमान किया जाएगा और नाम लिया जाएगा.''

शरद पवार क्यों निशाने पर?

बता दें कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने हाल में गौतम अडानी मामले पर विपक्ष की जेपीसी की मांग को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया था. उन्होंने कहा था कि जेपीसी की बजाय सुप्रीम कोर्ट की समिति मामले पर ज्यादा प्रभावी होगी. पवार के बयान को मोदी सरकार के प्रति झुकाव से जोड़कर देखा जा रहा है. एनसीपी प्रमुख के बयान पर कांग्रेस के कई नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई हैं, उन्हीं में से एक अलका लांबा ने पवार पर तीखा हमला ही कर दिया था.

यह भी पढ़ें- Sharad Pawar Remarks: 'उनका लॉजिक सही लेकिन ...', JPC को लेकर शरद पवार के रुख पर शशि थरूर का आया जवाब, जानें क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget